अकाय की नहीं है वायरल फोटो, विराट की बहन भावना कोहली ने बताया किसकी है तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिस पर फैंस दावा करने लगे कि यह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय की पहली झलक है, लेकिन फैंस गच्चा खा गए हैं। क्योंकि विराट कोहली की बहन ने तस्वीर की सच्चाई बता दी है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बेटा अकाय इस समय सुर्खियों में आ गया है। दरअसल 24 नवंबर 2024 को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिस पर फैंस ये दावा करने लगे कि ये अकाय की तस्वीर है। तस्वीर में अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं, उनके पीछे एक शख्स खड़ा है, जिसके गोद में बच्चा है, बच्चे का चेहरा साफ दिख रहा है इसके बाद फैंस यह कहने लगे कि यह अकाय की पहली झलक है। वो विराट और अनुष्का के बेटे अकाय की तस्वीर को देखकर बेहद खुश भी हुए लेकिन उनकी खुशी पर कुछ समय में ही ग्रहण लग गया। विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने एक संदेश जारी करके बताया फोटो की सच्चाई क्या है, उन्होंने यह बता दिया की फोटो में दिख रहा बच्चा अकाय नहीं है। जिसके बाद फैंस काफी निराश हुए हैं।
बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर जैसे वायरल हुई लोग इसे अकाय की पहली झलक कहने लगे, ये तस्वीर बहुत लोगों ने शेयर की। बिना असलियत लोगों ने तस्वीर में दिख रहे बच्चे को अकाय समझ लिया। मामला ज्यादा बढ़ता देख विराट कोहली की बहन को आखिरकार सामने आना पड़ा और बताना पड़ा कि यह तस्वीर अकाय की तस्वीर नहीं है। विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की, जिस पर टेक्स्ट मैसेज लिखा हुआ है और इसमें लिखा है कि विराट और अनुष्का के दोस्त की बेटी की तस्वीर इस समय अकाय की तस्वीर बताकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जबकि फोटो में दिख रहा बच्चा हमारा अकाय नहीं है, थैंक यू।
ये भी पढ़ें- गिरफ्तारी के डर से इंडिया नहीं आ रही राखी सावंत, ड्रामा क्वीन ने दुबई में मनाया 46वां बर्थडे
सम्बंधित ख़बरें
18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
Abhishek Sharma ने DC के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली की बराबरी तो रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद जोड़े ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। इसी साल फरवरी महीने में 15 तारीख को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अकाय विराट कोहली रखा गया है। दोनों बच्चों के फेस रिवील अब तक नहीं किए गए हैं। ऐसे में फैंस उनकी पहली झलक पाने को अब भी बेताब हैं।
