प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, भक्ति के रंग में डूबे सेलेब्स
Virat Anushka Premanand Maharaj: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साल 2025 के अंत से पहले वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन किए।
- Written By: सोनाली झा
प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक आस्था के चलते सुर्खियों में हैं। साल 2025 को अलविदा कहने से पहले यह स्टार कपल वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में विराट और अनुष्का पूरी श्रद्धा के साथ बाबा जी के दर पर नजर आए। ठंड के बावजूद दोनों के चेहरे पर शांति और सुकून साफ झलक रहा था।
आश्रम में पहुंचे विराट और अनुष्का जाड़े के कपड़ों में लिपटे हुए थे। माथे पर तिलक लगाए दोनों नीचे बैठकर प्रेमानंद महाराज की बातें ध्यान से सुनते दिखे। वहां मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार, दोनों पूरी विनम्रता और एकाग्रता के साथ प्रवचन में शामिल रहे। इस दौरान अनुष्का शर्मा भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू नजर आए, जिसने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया।
प्रेमानंद महाराज ने दी विराट और अनुष्का को गहरी सीख
प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन से जुड़ी गहरी सीख दी। उन्होंने कहा कि अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नामजप कीजिए। मन में यह इच्छा होनी चाहिए कि हमें अपने वास्तविक पिता, परमात्मा के दर्शन हों।” महाराज जी ने यह भी कहा कि सांसारिक सुख क्षणिक होते हैं, जबकि ईश्वर की शरण में जाना ही सच्चा और स्थायी सुख है।
सम्बंधित ख़बरें
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
प्रेमानंद महाराज की बातों से भावुक हुई अनुष्का शर्मा
प्रेमानंद महाराज की बातों को सुनते हुए विराट कोहली हर बात पर सहमति जताते हुए सिर हिलाते नजर आए। इसी दौरान अनुष्का शर्मा ने भावुक होकर कहा कि हम आपके हैं महाराज जी। इस पर प्रेमानंद जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हम सब श्री जी के हैं। हम सब उन्हीं की छत्रछाया में हैं। यह संवाद वहां मौजूद लोगों के लिए एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति बन गया।
ये भी पढ़ें- जंगल से समंदर और आग की राख तक, अवतार 3 में तीन क्लान्स की कहानी ने बढ़ाया रोमांच
प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे सेलेब्स
गौरतलब है कि इन दिनों देश में फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के भारत दौरे को लेकर जबरदस्त चर्चा है और कई सेलेब्रिटीज उनसे मिलने में व्यस्त हैं। ऐसे समय में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन पहुंचना यह दिखाता है कि यह कपल ग्लैमर और चर्चाओं से दूर रहकर आध्यात्मिक शांति को प्राथमिकता देता है। यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हों। इससे पहले भी दोनों कई बार वृंदावन आ चुके हैं और अपने बच्चों वामिका और अकाय को भी बाबा जी का आशीर्वाद दिला चुके हैं।
