शादी के वक्त सिर्फ 16 साल की थी मोनालिसा! सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड ने उजागर किया सच, जेल जाएगा पति फरमान खान?
Monalisa Bhonsle: NCST की जांच में वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले नाबालिग पाई गई हैं। शादी के वक्त उनकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी। आरोपी फरमान खान पर POCSO और एट्रोसिटी एक्ट के तहत महेश्वर में FIR दर्ज हुई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मोनालिसा भोसले (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Monalisa Bhonsle Viral Girl: मोनालिसा भोंसले से जुड़े मामले में एक बड़ा और विवादित मोड़ सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच के बाद यह दावा किया गया है कि मोनालिसा नाबालिग पाई गई है। इसके बाद फरमान खान के खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच NCST अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में की गई। इसमें दावा किया गया कि संबंधित विवाह में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों और जन्म प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
जांच में क्या सामने आया?
रिपोर्ट के अनुसार, जांच टीम ने केरल और मध्य प्रदेश के रिकॉर्ड खंगाले और यह निष्कर्ष निकाला कि जन्म तिथि में गड़बड़ी की गई थी। महेश्वर के सरकारी रिकॉर्ड और अस्पताल दस्तावेजों के आधार पर यह दावा किया गया कि मोनालिसा की उम्र विवाह के समय नाबालिग थी।
सम्बंधित ख़बरें
गेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
धार में बनेगा मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; भोजशाला में की पूजा-अर्चना
जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को दी 27 मई तक की मोहलत; अग्रिम जमानत निरस्त करने का है मामला
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह के बयानों का किया जा रहा क्रॉस वेरिफिकेशन; गिरिबाला सिंह से भी की गई पूछताछ
कानूनी कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के साथ-साथ SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में मध्य प्रदेश और केरल के कई दस्तावेजों की पड़ताल की गई। अधिकारियों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र और पंजीकरण रिकॉर्ड में असंगतियां पाई गई हैं, जिनकी आगे जांच की जा रही है। फिलहाल मामला गंभीर कानूनी जांच के दायरे में है और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Samay Raina Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ से मचाई धूम, सोशल मीडिया पर छाए
कौन है मोनालिसा?
मोनालिसा भोसले को देश भर में पहचान 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान मिली थी, जब उनका रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी का फैसला लिया। परिवार की आपत्तियों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और कानूनी रूप से शादी कर ली।
