Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन: महाकाल मंदिर में AI से बना फर्जी दर्शन पास लेकर पहुंचा युवक, सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया

Mahakal Temple Fake Pass: महाकाल मंदिर में एआई (AI) की मदद से सेंधमारी की कोशिश, फर्जी दर्शन पास लेकर पहुंचा युवक, सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से कोशिश नाकाम, पुलिस जांच शुरू।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 14, 2026 | 09:59 PM

उज्जैन महाकाल मंदिर फेक पास केस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

AI Fake Pass Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किए गए फर्जी दर्शन पास के साथ मंदिर में प्रवेश करने पहुंच गया। हालांकि प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के चलते उसकी कोशिश नाकाम हो गई और मामला तुरंत पुलिस तक पहुंचा दिया गया।

पुलिस के अनुसार, युवक मंदिर के दर्शन के लिए विशेष पास लेकर पहुंचा था। प्रवेश के दौरान सुरक्षा गार्ड ने पास की जांच की तो उसमें कुछ गड़बड़ी नजर आई। दस्तावेज संदिग्ध लगने पर गार्ड ने युवक को तत्काल प्रवेश देने से इनकार कर दिया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जांच में सामने आया कि युवक ने एआई टूल की सहायता से दर्शन पास तैयार किया था और उसी के आधार पर मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया।

वित्तीय नुकसान नहीं, लेकिन मामला गंभीर

पुलिस का कहना है कि इस घटना में मंदिर प्रशासन या किसी अन्य पक्ष को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। फर्जी पास से प्रवेश की कोशिश विफल होने के बाद युवक ने सामान्य कतार से मंदिर में दर्शन किए। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार करना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

सम्बंधित ख़बरें

सागर में 8 साल बाद गोलीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

‘हमारा कोई लेना देना नहीं है…’ धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भाई से पल्ला झाड़ा; फायरिंग केस पर आया बयान

बैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल

मुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका

युवक से पूछताछ, पुलिस ने जारी की चेतावनी

घटना के बाद पुलिस ने संबंधित युवक से पूछताछ की और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एआई या किसी अन्य तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी दर्शन पास, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज तैयार करने का प्रयास न करें।

यह भी पढ़ें: बैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसा करना कानूनन अपराध है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महाकाल मंदिर की सुरक्षा और दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके।

Ujjain mahakal temple ai generated fake darshan pass youth caught

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 09:59 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Mahakal Temple
  • MP News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.