- Hindi News »
- Viral »
- Why Is 16 Year Old Girl Monalisa Going Viral In Mahakumbh
महाकुंभ में उतरी नीलीं आंखों वाली ‘मोनालिसा’, 16 वर्षीय लड़की के आगे फेल हैं ऐश्वर्या राय-VIDEO
गंगा-यमुना (संगम) के किनारे महाकुंभ 2025 में दुनिया के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। यहां अब सिर्फ दो नदियों का संगम नहीं बल्कि लोगों का संगम है।
- Written By: Saurabh Pal

महाकुंभ मोनालिसा (फोटो- सोशल मीडिया)
प्रयागराजः गंगा-यमुना (संगम) के किनारे महाकुंभ 2025 में दुनिया के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। यहां अब सिर्फ दो नदियों का संगम नहीं बल्कि लोगों का संगम है। फिल्मों से लेकर कीताबों तक में कुंभ के मेले में लोगों को मिलते और बिछड़ते देखा और पढ़ा गया है। इस मेले में न केवल लोग मिलते बल्कि खोई हुई किस्मत भी मिल जाती है। ऐसी ही एक है महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, जिसे लोग अब ‘महाकुंभ की मोनालिसा” कह रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इन दिनों महाकुंभ में सांवली सूरत और नीली आंखों वाली एक लड़की के पीछे लोग लाइन लगाकर खड़े हैं। हर कोई इस ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बेकरार है। मोनालिसा नाम की ये लड़की कुंभ में मलाएं बेच रही है, लेकिन इसकी सादगी और सुंदरता के चक्कर में लोग मालाओं की दुगनी कीमत देकर उससे मालाएं खरीद रहे हैं।
दरअसल महाकुंभ में इंदौर की 16 वर्षीय मोनालिसा अपनी नेचुरल ब्यूटी के चलते लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं। इसके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए लोगों की लाइन लगती है। इंदौर की रहने वाली ये मोनालिसा बताती है कि वो इंस्टाग्राम पर भी है और उसके खूब फॉलोअर भी हैं। हालांकि कई बार लोगों की सेल्फी के लिए लगी लाइन से ये लड़की परेशान भी दिख रही है।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
@shivam_bikaneri_official नाम के Instagram हैंडल ने मोनालिसा के कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह अपनी बातें करती नजर आ रही है। मोनालिसा से इस यूट्यूबर ने पूछा कि आपको तो फॉलोअर ही मिलेंगे, आपको पैसे आएंगे। आप फोटो खिंचवाओ। वहीं एक दूसरे वीडियो में मेनालिसा से जब उसकी शादी के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह अभी बहुत छोटी है। उसकी उम्र सिर्फ 16 साल है। जब उससे पूछा गया कि इतने लोग उसके पीछे हैं, कोई पसंद आया?’ तो इस लड़की ने जवाब दिया, ‘ नहीं भैया, हमारे यहां ऐसा नहीं होता। मैं क्या आप कोई भी माला बेचने वाली लड़की से पूछो। हम माता-पिता की मर्जी से ही शादी करते हैं।
इतना ही नहीं इस लड़की के साथ फोटो खिंचाने के लिए कई लोग ज्यादा पैसे देकर भी माला खरीद रहे हैं। इस लड़की के वायरल वीडियो के कमेंट लोग खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
Why is 16 year old girl monalisa going viral in mahakumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन का ये रोमांस सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
May 25, 2026 | 04:10 PMतुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
May 25, 2026 | 04:09 PMगुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
May 25, 2026 | 04:09 PMनासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
May 25, 2026 | 04:08 PMSunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PM‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
May 25, 2026 | 03:54 PMनागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
May 25, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM













