Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 शादी फिर भी नहीं मिला सच्चा प्यार, विनोद मेहरा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1958 में आई फिल्म 'रागिनी' से की थी। विनोद मेहरा की पहली शादी मीना ब्रोका से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही उन्हें  हार्ट अटैक आया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Feb 13, 2025 | 06:00 AM

विनोद मेहरा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वहीं, विनोद मेहरा का निधन 30 अक्टूबर 1990 में हुआ था। उन्होंने महज 45 साल की उम्र में सबको अलविदा कह दिया था। करीब 3 दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाले विनोद मेहरा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। एक्टर का ऐसा क्रेज था कि उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। बेशक एक्टर का फिल्मी करियर अपने चरम पर था लेकिन उनकी लव लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए।

विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1958 में आई फिल्म ‘रागिनी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘रीटा’ में लीड रोल के तौर पर काम किया। एक्टर की प्रमुख फिल्में ‘नागिन’, ‘दुतवा’, ‘जानी दुश्मन’, ‘घर’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘साजन बिना सुहागन’, ‘जुर्माना’, ‘ये कैसा इंसाफ’, ‘एक ही रास्ता’ जैसी कई फिल्में सदाबहार साबित हुई।

विनोद मेहरा की पहली शादी मीना ब्रोका से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही उन्हें  हार्ट अटैक आया। उनकी पहली शादी क्यों टूटी इसकी वजह साफतौर पर तो नहीं पता चल पाई।  लेकिन, ऐसी खबरें आई थी कि, उनकी पहली शादी टूटने की वजह विनोद मेहरा की उनकी को स्टार बिंदिया गोस्वामी से बढ़ती नजदीकियां थी। विनोद मेहरा और बिंदिया गोस्वामी की ये नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि एक्टर ने बिंदिया से शादी कर ली।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं’, कार्तिक आर्यन के साथ नाम घसीटे जाने पर भड़की ग्रीस की करीना

अहान शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ को बताया इंस्पिरेशन, शेयर की बॉर्डर 2 के सेट से खास बॉन्ड की तस्वीर

डायना पेंटी ने बताया ‘ऑन-स्क्रीन सच्चाई के लिए ऑफ-स्क्रीन दोस्ती जरूरी नहीं

अभिनव कश्यप पर एफआईआर! सलमान खान के खिलाफ बयानबाजी से भड़का फैन पहुंचा पुलिस स्टेशन

ये भी पढ़ें- जब बेटी की वजह से प्राण ने ठुकरा दी थी विलेन की भूमिका

विनोद की दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया। विनोद और बिंदिया की ये शादी बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाई। विनोद से अलग होने के बाद बिंदिया ने निर्देशक जे पी दत्ता से शादी कर ली। बिंदिया का चले जाना विनोद सह नहीं पाएं और इसके बाद कुछ समय तक वो अकेले रहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रेखा से हुई और वो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।

विनोद मेहरा ने रेखा से तीसरी शादी की लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। हालांकि रेखा इस शादी से इनकार करती हैं लेकिन मौसमी चटर्जी के पति इसके गवाह हैं क्योंकि उन्होंने ये शादी कोलकाता स्थित अपने घर पर ही करवाई थी। शादी के बाद यानी 1990 में उनकी मृत्यु हो गई। उनका एक बेटा रोहन और बेटी सोनिया है। कहा जाता है कि विनोद मेहरा की जिंदगी के आखिरी दिनों में उनके साथ कोई नहीं था, वे अकेले रह गए।

Vinod mehra did 3 marriages but still did not find true love

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Bollywood Gossips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.