-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunita Ahuja Reaction On Lock Upp 2 Trolling Abusive Statement
Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
- Written By: सोनाली झा
Sunita Ahuja Lock Upp 2: 'लॉकअप 2' में भाषा को लेकर ट्रोल होने के बाद सुनीता आहूजा ने कहा कि वह अपमान सहकर चुप रहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने लिए आवाज उठाने की सलाह दी।

सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunita Ahuja On Trolling: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनका बेबाक और निडर अंदाज कई दर्शकों को पसंद आया, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी भाषा और गाली-गलौज पर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद अब सुनीता आहूजा ने ट्रोल्स को खुलकर जवाब दिया है।
सुनीता आहूजा का कहना है कि अपमान सहकर चुप रहने से बेहतर है कि व्यक्ति अपने सम्मान के लिए आवाज उठाए। ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के कुछ दिनों बाद एक बातचीत में सुनीता आहूजा ने कहा कि अगर कोई उन्हें गाली देगा या उकसाएगा, तो वह चुपचाप सब कुछ सहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई आकर गाली देगा तो आप क्या करेंगे?
सुनीता आहूजा ने आगे कही ये बात
सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि क्या आप कहेंगे कि भैया, आपने एक गाली दी, मैं आपको दो देता हूं? अगर कोई आपको उंगली करेगा तो क्या आप कहेंगे कि और कर लो? बिल्कुल नहीं। अगर सामने से मुझे कुछ कहा जाएगा तो मैं भी उसका जवाब दूंगी। सुनीता का मानना है कि आत्मसम्मान से समझौता करना सही नहीं है और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
सम्बंधित ख़बरें
भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
Bhojpuri Bawaal Twist: ‘भोजपुरी बवाल’ का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ को दी खुली चुनौती
हर औरत को अपने लिए जीना चाहिए
ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता ने महिलाओं को भी खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हमेशा सहन करने का दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर महिला को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने और जरूरत पड़ने पर अपनी आवाज उठाने का हक है। उन्होंने कहा कि मैं उन औरतों में से नहीं हूं जो हर चीज चुपचाप बर्दाश्त करती रहें। मैं सभी महिलाओं से कहती हूं कि अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो। इसमें गलत क्या है?
स्वास्थ्य कारणों से शो से हुई थीं बाहर
गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बावजूद शो में उनके बेबाक अंदाज और स्पष्ट राय ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब ट्रोलिंग पर दिए गए उनके बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है।
Sunita ahuja reaction on lock upp 2 trolling abusive statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
Jul 14, 2026 | 08:38 PMबैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल
Jul 14, 2026 | 08:30 PMप्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PMकर्क संक्रांति 2026: इस दिन करें इन शुभ चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से संवर सकते हैं बिगड़े काम
Jul 14, 2026 | 08:24 PMभूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMआश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:10 PMमुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM













