Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां

Bhool Bhulaiyaa 4 Update: 'भूल भुलैया 4' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन एक बार फिर 'रूह बाबा' के किरदार में नजर आएंगे। निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 14, 2026 | 08:11 PM

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 4 पर आया बड़ा अपडेट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kartik Aaryan Film Bhool Bhulaiyaa 4 Update: ‘भूल भुलैया’ के चौथे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे खास बात यह है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार ‘रूह बाबा’ के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता भूषण कुमार ने एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के लिए कार्तिक आर्यन को फाइनल कर लिया है। ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के ‘रूह बाबा’ वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि चौथे पार्ट में भी मेकर्स उसी किरदार को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूल भुलैया 4’ की शूटिंग 2027 के दूसरे हिस्से में शुरू होने की योजना है। फिलहाल फिल्म शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और इसकी कहानी को लेकर क्रिएटिव टीम लगातार नए आइडियाज पर काम कर रही है। मेकर्स चाहते हैं कि चौथा पार्ट पिछले सभी हिस्सों से ज्यादा भव्य और मनोरंजक हो। बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया

Bhojpuri Bawaal Twist: ‘भोजपुरी बवाल’ का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ को दी खुली चुनौती

वेडिंग रिसेप्शन में फैन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का बर्ताव पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों ने लगाई अभिनेता की क्लास

रूह बाबा का जादू फिर चलेगा

‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और हॉरर के साथ मनोरंजन का अनोखा अंदाज बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुआ। अब फैंस को उम्मीद है कि चौथे पार्ट में भी उन्हें पहले से ज्यादा रोमांच, कॉमेडी और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

फैंस के बीच बढ़ा एक्साइटमेंट

हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट, रिलीज डेट या निर्देशक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स में सामने आए इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार ‘रूह बाबा’ किस नए रहस्य और भूतिया दुनिया का सामना करेंगे।

Bhool bhulaiyaa 4 update kartik aaryan rooh baba return shooting 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 08:11 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kartik Aaryan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.