विजय वर्मा को मिला गुलजार साहब का खास संदेश, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
Vijay Varma Gustakh Ishq: विजय वर्मा के लिए हाल ही में मिला सम्मान बेहद खास रहा। अपनी नई फिल्म गुस्ताख इश्क के प्रमोशन के दौरान उन्हें दिग्गज लेखक और फिल्मकार गुलजार साहब से मिलने का मौका मिला।
- Written By: सोनाली झा
विजय वर्मा को मिला गुलजार साहब का खास संदेश
Vijay Varma On Gulzar Message: अभिनेता विजय वर्मा के लिए बीते कुछ दिन बेहद खास साबित हुए हैं। अपनी नई फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की रिलीज़ और मिल रही सराहना के बीच एक्टर को ऐसा तोहफा मिला, जिसे वह अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिन रहे हैं। प्रमोशन के दौरान उन्हें मशहूर गीतकार, कवि और फिल्मकार गुलजार साहब से मुलाकात का मौका मिला, जहां उन्हें गुलजार साहब का हस्ताक्षर संदेश मिला। इस खास पल को विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया।
विजय ने सोशल मीडिया पर गुलजार साहब के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे गुलजार साहब से ये खूबसूरत ऑटोग्राफ और हिम्मत बढ़ाने वाले शब्द मिले। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे एक्सेप्ट करूं, विश्वास करना मुश्किल है। इसे शेयर करने में भी कई दिन लग गए।” उनकी पोस्ट से साफ झलक रहा था कि यह क्षण उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
विजय वर्मा ने कही ये बात
विजय वर्मा ने आगे लिखा कि जिंदगी अच्छी लगती है, जिंदगी गुलजार है। विजय वर्मा की यह लाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके इस सच्चे भाव को खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही विजय ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को देखने के लिए दर्शकों से अनुरोध भी किया। 28 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में विजय वर्मा फातिमा सना शेख के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। विभु पुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
Baby Do Die Do Teaser: हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर रिलीज, बहन की मौत का बदला लेती दिखीं एक्ट्रेस
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ में दिखेगा 1947 का दर्दनाक इतिहास, मोशन पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
ओपनिंग कलेक्शन मामूली
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘गुस्ताख इश्क’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 50 लाख रुपये की कमाई की है। पुरानी दिल्ली और 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फिल्म का निर्माण लोकप्रिय डिजाइनर और निर्माता मनीष मल्होत्रा ने किया है। विजय वर्मा की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा है। ऐसे में गुलजार साहब से मिला यह खास तोहफा उनके लिए इस समय की सबसे बड़ी खुशी बनकर आया है।
