-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Varma Gustakh Ishq Reaction
विजय वर्मा को पसंद आया सादगी भरा रोमांस, ‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी दिल को छू गई
- Written By: अनिल सिंह
Vijay Varma: विजय वर्मा ने बताया कि रोमांटिक किरदार मिलने पर वह हैरान थे, लेकिन 'गुस्ताख इश्क' की स्क्रिप्ट में 'शहद जैसी मिठास' है। फिल्म में फातिमा संग रोमांस और नसीरुद्दीन शाह संग अनोखा रिश्ता है।

रोमांटिक किरदार मिलने पर क्यों हैरान थे विजय वर्मा? बताया 'गुस्ताख इश्क' की स्क्रिप्ट का पहला रिएक्शन
Vijay Varma Gustaakh Ishq: ‘मिर्जापुर’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार और अक्सर डार्क किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) अब एक नए, रोमांटिक अवतार में पर्दे पर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क- कुछ पहले जैसा’ (Gustakh Ishq – Kuch Pehle Jaisa) में वह ‘नवाबुद्दीन’ नाम के शख्स का किरदार निभाएंगे। हाल ही में, विजय वर्मा ने फिल्म की स्क्रिप्ट मिलने और इस तरह के किरदार को चुनने पर अपना पहला रिएक्शन साझा किया।
फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर विजय वर्मा ने कहा कि यह कहानी उन्हें बाकी फिल्मों से अलग लगी। उन्होंने कहा, “जब मेरे पास स्क्रिप्ट आई, तो मुझे लगा कि यह जीवन के छोटे-छोटे खुशियों का जश्न मनाने वाली कहानी है। इसमें शहद की तरह मिठास है, जो बाकी फिल्मों से अलग है।” यह हल्की-फुल्की और दिल को छूने वाली कहानी विजय वर्मा को बेहद पसंद आई।
रोमांटिक किरदार मिलने पर हुए हैरान
विजय वर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें यह रोमांटिक किरदार ऑफर किए जाने पर शुरू में थोड़ी हैरानी हुई थी। उन्होंने बताया, “पहले मैं सोच में पड़ गया कि इस रोमांटिक किरदार का ऑफर मुझे क्यों दिया गया, क्योंकि मैंने पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है।” हालांकि, उन्होंने जल्द ही महसूस किया कि यह उनके लिए एक कलाकार के रूप में अपनी अभिनय की अलग-अलग क्षमताओं को दिखाने का एक शानदार मौका है। उन्होंने निर्देशक और निर्माताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर भरोसा किया और नए तरह का किरदार निभाने का अवसर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
ये भी पढ़ें- 2026 में मचेगा धमाल: शाहरुख की ‘किंग’, यश की ‘टॉक्सिक’ और बैटल ऑफ गलवान होगी रिलीज
फातिमा सना शेख के साथ दिल को छूने वाला रोमांस
विजय वर्मा ने फिल्म की कहानी के भावनात्मक पहलू पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो इसकी कहानी सीधे दिल को छू गई।” फिल्म में उनके और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के बीच एक दिल को छू लेने वाला रोमांस है। यह केमिस्ट्री और भावनात्मक गहराई दर्शकों को आकर्षित करने वाली है।
नसीरुद्दीन शाह के साथ अनोखा रिश्ता
विजय ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के साथ उनका एक अनोखा रिश्ता भी दिखाया गया है। यह रिश्ता शिक्षक और छात्र के बीच की गहरी समझ और दोस्ती की झलक देता है। विजय के अनुसार, ‘गुस्ताख इश्क’ रोमांस और जज्बातों की असली भावना है, जिसमें कोई बड़ा ड्रामा, विस्फोटक सीन या हिंसा नहीं है।
‘गुस्ताख इश्क- कुछ पहले जैसा’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और विजय वर्मा को एक नए अवतार में देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं।
Vijay varma gustakh ishq reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














