- Hindi News »
- Entertainment »
- King To Battle Of Galwan 2026 Mega Releases
बॉक्स ऑफिस पर 2026 में मचेगा धमाल: शाहरुख की ‘किंग’, यश की ‘टॉक्सिक’ और बैटल ऑफ गलवान होगी रिलीज
List of Hindi films of 2026: शाहरुख खान की 'किंग', यश की 'टॉक्सिक' और 4,000 करोड़ की 'रामायण: पार्ट 1' समेत कई मेगा बजट फिल्में 2026 में रिलीज होंगी। सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' भी आएगी।
- Written By: अनिल सिंह

सुपरस्टार्स की मेगा-क्लैश: सलमान खान, यश और रणबीर कपूर 2026 में ला रहे हैं जबरदस्त फिल्में, शाहरुख की 'किंग' भी रेस में
2026 Upcoming Movies Bollywood: बॉलीवुड के लिए 2025 का साल भले ही उतार-चढ़ाव वाला रहा हो, लेकिन आने वाला साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए एक महाधमाका लेकर आने वाला है। अगले साल कई बड़ी और लंबे समय से चर्चा में रही फिल्में एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान, यश, सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स अपनी जबरदस्त फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने आ रहे हैं।
इन फिल्मों में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और ऐतिहासिक गाथाएं शामिल हैं, जो दर्शकों को बड़ा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती हैं। खासकर, कुछ फिल्मों का बजट इतना बड़ा है कि वे भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो सकती हैं।
शाहरुख खान का एक्शन अवतार और यश की ‘टॉक्सिक’ वापसी
शाहरुख खान अपनी एक्शन फिल्म ‘किंग’ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पहले ही टीज़र से चर्चा में है। लगभग 350 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। वहीं, ‘KGF’ से धमाल मचाने वाले यश पूरे चार साल बाद ‘टॉक्सिक’ के जरिए वापसी कर रहे हैं। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म 200 करोड़ के बजट में 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। इसमें टोविनो थॉमस, नयनतारा, कियारा आडवाणी जैसे नाम शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा ने की मंगलकामना, बोलीं- ‘आप हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं’
सलमान की देशभक्ति ‘बैटल ऑफ गलवान’ और भंसाली की ‘लव एंड वॉर’
सलमान खान 2026 में सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के साथ आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2020 में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच हुए बहादुरी के संघर्ष पर आधारित है, जहां सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। अपूर्व लेखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में बन रही है और इसे किसी बड़े राष्ट्रीय अवसर पर रिलीज़ किया जा सकता है। वहीं, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी 2026 की चौथी बड़ी फिल्म है। इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ नजर आएंगे। 200 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी।
भारत की सबसे महंगी फिल्म: ‘रामायण: पार्ट 1’
2026 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: पार्ट 1’ है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, जिस पर करीब 4,000 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (लंकापति रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसका पहला हिस्सा दीपावली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में आएगा, जो बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखती है।
King to battle of galwan 2026 mega releases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














