‘जन नायकन’ की रिलीज डेट में हुई देरी, फिर भी विजय थलापति के फैंस हुए खुद, जानें पूरा मामला
Theri Movie Re Release: विजय थलापति की ‘थेरी’ 15 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। जन नायकन की देरी के बीच यह फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म 2016 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
- Written By: सोनाली झा
विजय थलापति की थेरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vijay Thalapathy Theri Re-Release: विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ भले ही विवादों और कानूनी अड़चनों के चलते फिलहाल रिलीज न हो पाई हो, लेकिन इसी बीच अभिनेता के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विजय की सुपरहिट फिल्म ‘थेरी’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फिल्म 15 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी।
प्रोडक्शन कंपनी वी क्रिएशन्स ने ‘थेरी’ के री-रिलीज की पुष्टि करते हुए इसका नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। साल 2016 में रिलीज हुई ‘थेरी’ विजय के करियर की सबसे सफल और यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में विजय ने दोहरे किरदार निभाए थे एक ईमानदार डीसीपी विजय कुमार और दूसरा उसका बदला लेने वाला रूप जोसेफ कुरुविला। विजय की दमदार एक्टिंग, एक्शन और इमोशनल एंगल ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था।
ஜனவரி 15 முதல் அகிலமெங்கும் Thalapathy @actorvijay @Atlee_dir @gvprakash @Samanthaprabhu2 @iamAmyJackson #ThalapathyVijay #Theri #10YearsOfTheri pic.twitter.com/on3Pr30enp — Kalaippuli S Thanu (@theVcreations) January 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
‘रामायणम्’ इवेंट में अरुण गोविल ने भावुक किस्सा सुनाया, नमित मल्होत्रा ने बताई फिल्म बनाने की बड़ी वजह
रामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Yami Gautam Journey: टीवी ऐड से शुरू हुआ करियर, विक्की डोनर ने दिलाई पहचान, नेशनल अवॉर्ड ने रचा इतिहास
विजय की थेरी की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए अपनी पहचान बदल लेता है और शांत जीवन जीने की कोशिश करता है। लेकिन जब अतीत एक बार फिर उसके सामने खड़ा हो जाता है और उसकी बेटी की जान खतरे में पड़ती है, तो वह फिर से हिंसा और इंसाफ का रास्ता अपनाता है। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं, जबकि नन्ही कलाकार नैनिका की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा गया था।
विजय की नई फिल्म जन नायकन
दूसरी ओर, विजय की नई फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण के अनुसार, फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में सबमिट किया गया था और कुछ बदलावों के साथ यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिए जाने की बात कही गई थी। हालांकि समय पर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से मामला अदालत तक पहुंच गया है। अब इस केस की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होनी है।
