विजय देवरकोंडा पहुंचे महाकुंभ, भगवा धोती, गले में रद्राक्ष माला पहने एक्टर ने लगाई डुबकी
विजय देवरकोंडा ने रविवार को महाकुंभ में हिस्सा लेकर त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इस मौके पर एक्टर अपनी मां के साथ दिखाई दिए। सोशल मीडिया से मां-बेटी की फोटोज सामने आई हैं। विजय ने अपनी मां के साथ संगम में डुबकी भी लगाई।
- Written By: सोनाली झा
विजय देवरकोंडा पहुंचे महाकुंभ
मुंबई: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर विजय देवरकोंडा रविवार को महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। विजय अपने साथ अपनी मां को महाकुंभ लेकर गए। वहां से एक्टर की तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान विजय भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष माला पहने नजर आए। विजय देवरकोंडा ने डुबकी भी लगाई। उसके बाद वो प्रार्थना करते दिखे।
महाकुंभ से सामने आई फोटो में विजय देवरकोंडा भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। एक दूसरी फोटो में विजय मास्क से अपने चेहरा ढके और गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म VD12 को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। 12 फरवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। टीजर रिलीज से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने वो महाकुंभ में शामिल हुए।
You have all been patient.
We have felt your tough love. We are now ready to open our world, our story and all our hearts to you. With a Title and Teaser you will be proud of! #VD12 pic.twitter.com/aGkBee1o6S — Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) February 7, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Happy Birthday Vijay: स्टाइल, एटीट्यूड और दमदार एक्टिंग…जानें विजय देवरकोंडा रातों-रात कैसे बनें ‘नेशनल क्रश’
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
Vijay Deverakonda Comeback: विजय देवरकोंडा ने साइन की तीसरी फिल्म, 2026 में लगातार रिलीज से मचाएंगे बवाल
Vijay की Jana Nayagan की लीक पर रजनीकांत का आया रिएक्शन, विजय देवरकोंडा बोले- मुझे बहुत गुस्सा आ रहा
ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर ने सिल्वर ड्रेस में दिखाई दिलकश अदाएं
विजय देवरकोंडा की फिल्म VD12 को गौतम तिन्नानुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है। माना जा रहा है कि ये पिक्चर इसी साल रिलीज हो सकती है। VD12 इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है। अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। विजय आखिरी बार पिछले साल प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका कैमियो था।
विजय देवरकोंडा फुल फ्लेज्ड रोल में आखिरी बार ‘द फैमिली स्टार’ नाम की फिल्म में नजर आए हैं। अब देखना होगा कि VD12 कब तक रिलीज होती है और इस फिल्म के जरिए वो बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाते हैं। विजय देवरकोंडा से पहले और भी कई सितारे महाकुंभ गए। उन सितारों में राजकुमार राव, पत्रलेखा, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता शामिल हैं। बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी कुछ समय पहले महाकुंभ गए थे।
ये भी पढ़ें- राहुल रॉय को आशिकी ने बनाया स्टार
