Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फ्लॉप होते ही बंद हुआ ‘किंगडम 2’ का रास्ता, विजय देवरकोंडा की फिल्म पर डायरेक्टर का बड़ा बयान

Vijay Deverakonda Kingdom 2 cancelled: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके बाद डायरेक्टर नागा वामसी ने साफ कर दिया है कि अब ‘किंगडम 2’ नहीं बनेगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 03, 2026 | 09:56 PM

विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Director Naga Vamsi Revealed Kingdom 2 Shelved: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। फिल्म 2025 में रिलीज हुई, लेकिन उम्मीदों के उलट यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। कमजोर प्रदर्शन के चलते अब मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल ‘किंगडम 2’ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फिल्म के डायरेक्टर नागा वामसी ने खुद पुष्टि कर दी है कि अब इस फिल्म का दूसरा भाग नहीं बनाया जाएगा।

आइडलब्रेनलाइव से बातचीत के दौरान नागा वामसी ने फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अब अपनी फिल्मों का जरूरत से ज्यादा प्रचार या आत्म-प्रशंसा नहीं करना चाहते, क्योंकि साल 2025 में यही रणनीति उनके लिए नुकसानदायक साबित हुई। उनके मुताबिक, ज्यादा हाइप बनाना कभी-कभी फिल्म के खिलाफ भी जा सकता है।

‘किंगडम 2’ को लेकर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नागा वामसी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें रिलीज से पहले ही अंदाजा हो गया था कि ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, “रिलीज से करीब एक हफ्ते पहले मुझे एहसास हो गया था कि फिल्म में कुछ कमी है। बात हिट या फ्लॉप की नहीं थी, बल्कि फिल्म की आत्मा कमजोर लग रही थी।”

सम्बंधित ख़बरें

‘धुरंधर 2’ का क्रेज बरकरार, शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग देखा पेड प्रीव्यू, दिया दमदार रिव्यू

Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी एक्शन और देशभक्ति का जबरदस्त मेल

‘धुरंधर 2’ पर बॉलीवुड का रिएक्शन, सितारों ने की जमकर तारीफ, अल्लू अर्जुन से प्रीति जिंटा तक हुए फैन

The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर लगा ब्रेक, धुरंधर 2 के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा खेल

डायरेक्टर के अनुसार, फिल्म को इमोशनली ज्यादा मजबूत होना चाहिए था, लेकिन कहीं न कहीं उसकी मूल भावना गायब थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ‘किंगडम’ कोई खराब फिल्म नहीं थी, फिर भी उन्हें अंदर से शक था कि दर्शकों से वह कनेक्ट नहीं कर पाएगी। मेकर्स की पूरी कोशिश थी कि पहले दिन फिल्म अपने बजट का बड़ा हिस्सा निकाल ले, क्योंकि रिलीज के बाद किसी भी चीज को बदला नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें- पत्नी के गहने, घर गिरवी रखकर डायरेक्टर ने बनाई थी ‘महावतार नरसिम्हा’, फिल्म ने रच दिया था इतिहास

फिल्म फ्लॉप को लेकर कही ये बात

फिल्म की नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए नागा वामसी ने साफ कहा कि वह इसके लिए किसी और को दोषी नहीं ठहराते। उनके मुताबिक, अगर फिल्म फ्लॉप हुई है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की है। उन्होंने माना कि शायद कास्टिंग, म्यूजिक या कहानी के ट्रीटमेंट में कहीं चूक हुई, लेकिन अभी भी वह ठीक-ठीक वजह नहीं समझ पाए हैं।

सीक्वल को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हम ‘किंगडम 2’ नहीं बना रहे हैं। अभी इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। इससे गौतम को ही नुकसान होगा।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह भविष्य में एक अलग प्रोजेक्ट पर फिर से सहयोग करेंगे।

Vijay deverakonda kingdom 2 cancelled director naga vamsi reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 09:56 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Vijay Deverakonda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.