विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन, सितारों से सजी शाम, राणा दग्गुबाती से कृति सेनन तक आए नजर
Vijay And Rashmika Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। राम चरण, कृति सेनन और नागार्जुन समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
- Written By: सोनाली झा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda And Rashmika Wedding Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद अब उनका ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन सुर्खियों में है। 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद 4 मार्च को आयोजित इस रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। यह शाम पूरी तरह ग्लैमर, स्टाइल और स्टार पावर से भरी रही।
रिसेप्शन में कई बड़े सितारे शामिल हुए। सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पहुंचे। राम चरण नंगे पैर नजर आए, जिसने सबका ध्यान खींचा, जबकि उपासना रेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दिग्गज अभिनेता नागार्जुन भी अपनी पत्नी अमाला अक्किनेनी और बेटे नागा चैतन्य के साथ समारोह में पहुंचे। हालांकि नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता इस कार्यक्रम में नजर नहीं आईं।
बॉलीवुड से भी दिखी खास मौजूदगी
इस खास मौके पर बॉलीवुड के नामी फिल्ममेकर करण जौहर, दिनेश विजान, अपूर्व मेहता और होमी अदजानिया भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने इस रिसेप्शन को और भव्य बना दिया। एक्ट्रेस कृति सेनन ब्लू कलर के आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं मृणाल ठाकुर ब्लैक साड़ी में बेहद आकर्षक लग रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jana Nayagan Collection Day 6: वीकडेज़ में भी विजय का जलवा बरकरार, मेकर्स की हुई तगड़ी कमाई
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
साउथ सितारों का जलवा
अभिनेता राणा दग्गुबाती अपनी पत्नी के साथ कलर-कोऑर्डिनेटेड लुक में पहुंचे और कैमरों के सामने पोज दिए। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा भी इस समारोह का हिस्सा बनीं और अपने एलीगेंट अंदाज से सबका ध्यान खींचा। रश्मिका ने अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘पुष्पा’ फिल्म में अभिनय किया था। अपनी को-एक्ट्रेस के रिसेप्शन में वह भी शामिल हुए। इस मोके पर अल्लू अर्जुन रश्मिका और विजय से मिले और साथ में फोटो क्लिक करवाए।
विजय और रश्मिका का वेडिंग रिसेप्शन
श्रीलाला भी ट्रेडिशन अटायर में रश्मिका और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में पहुंचीं। कुल मिलाकर, विजय और रश्मिका का वेडिंग रिसेप्शन एक यादगार और स्टार-स्टडेड इवेंट रहा। साउथ और बॉलीवुड के दिग्गजों की मौजूदगी ने इस जश्न को और खास बना दिया। फैंस अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की और तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार कर रहे हैं।
