विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में तगड़ी सुरक्षा का होगा इंतजाम, बिना कार्ड नहीं होगी एंट्री

Virush Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में होगा। फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Reception Wedding Virush Reception Hyderabad
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल ‘विरोश’ यानी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन को लेकर सुर्खियों में है। रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रिसेप्शन पूरी तरह इन्विटेशन-ओनली इवेंट होगा। वेन्यू पर सिर्फ उन्हीं मेहमानों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास वैलिड ऑफिशियल इन्विटेशन कार्ड होगा। आयोजन टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। गेस्ट लिस्ट को भी सीमित रखा गया है ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तरह रिसेप्शन में भी प्राइवेट और हाई-प्रोफाइल माहौल देखने को मिलेगा।

ताज कृष्णा होटल में होगा कार्यक्रम

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिसेप्शन हैदराबाद के प्रतिष्ठित ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी। वेन्यू को खास तौर पर सजाया जा रहा है और मेहमानों के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। इस ग्रैंड रिसेप्शन में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। खबर है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस खास शाम का हिस्सा बनेंगे। इतना ही नहीं, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी निमंत्रण भेजा है।

26 फरवरी को हुई थी शाही शादी

राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इससे पहले 26 फरवरी को उदयपुर में हुई शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पर जमकर प्यार बरसाया। अब सभी की नजरें 4 मार्च को होने वाले इस ग्रैंड रिसेप्शन पर टिकी हैं, जहां विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सितारों से सजी शाम में अपनी नई जिंदगी का जश्न मनाते नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com