विक्की कौशल-सारा अली खान ने इंदौर शेड्यूल किया रैप, अभिनेता शारिब हाशमी ने शेयर की तस्वीरें
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पिछले महीने अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif ) के साथ शादी के बाद तुरंत इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। इंदौर में अभिनेता ने अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में विक्की, अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan ) के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है। ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी अहम खबर सामने या रही है। विक्की और सारा ने मिलकर फिल्म का इंदौर शेड्यूल रैप किया है। अभिनेता शारिब हाशमी (Sharib Hashmi ) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी हैं।
शारिब हाशमी ने अपने पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा – इस खूबसूरत (अभी तक बिना शीर्षक वाली) फिल्म के सेट पर awesommme @maddockfilms @pvijan निर्देशक Saaab @laxman.utekar sirrr matlab aapne Dil जीत लिया एकदम ich @raghav_dop मेरे भाई आप द्वारा निर्मित एक खूबसूरत यादें बनाईं।” फिर से प्रिय।‘
शारिब हाशमी ने अपने पोस्ट के आगे लिखा- ‘@ vickykaushal09 अब मैं और बड़ा वाला फैन हो गया हूं यार तुम्हारा @saraalikhan95 आप बाकी स्टारों जैसा व्यवहार.. क्यों नहीं है? # जीजी जी सुष्मिता मुखर्जी आप बेहद कमाल है #नीरज सूद भाई कब होगा अपना आमना सामना # इनामुलहक मेरे भाई अपनी पहली फिल्म जिसमें हम साथ नहीं थे पर फिर भी साथ साथ रहे।‘
सम्बंधित ख़बरें
Chand Mera Dil Collection Day 5: Ananya Panday और Lakshya स्टारर फिल्म की धीमी रफ्तार, जानें टोटल कलेक्शन
Akshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब, फिर…
Chand Mera Dil Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली ‘चांद मेरा दिल’, वीकेंड के बाद धीमी पड़ी रफ्तार
Dilip Joshi Birthday: कभी नहीं था काम…आज हर घर पर करते हैं राज, ‘दीलिप जोशी’ से ‘जेठालाल’ बनने का सफर
बात अगर सारा अली खान की करें तो, अभिनेत्री हाल ही में ‘अतरंगी रे’ में अहम किरदार में दिखाई दी थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और धनुष्य के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थी।
