Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिलीज से पहले विवाद में फंस जाएगी विक्की कौशल की छावा! इतिहासकारों को दिखाए जाने की हुई मांग

विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर सकती है, फिल्म के रिलीज होने से पहले इसे इतिहासकारों को दिखाने की बात की जा रही है। कहा यह भी गया है वरना फिल्म को रिलीज होने नहीं दिया जाएगा।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 26, 2025 | 06:17 PM

विक्की कौशल की छावा पर हो सकता है विवाद

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विक्की कौशल की फिल्म छावा इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया था। जिसे देखकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर सकती है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्म को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को कहा कि  फिल्म रिलीज होने से पहले इसे इतिहासकारों को दिखाया जाना चाहिए, आपको बता दें कि यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। ऐसे में मंत्री महोदय फिल्म को लेकर तथ्यों के साथ संभावित छेड़छाड़ को फिल्म रिलीज से पहले हटाने की मांग कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि इस मामले में तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए, अगर फिल्म में कोई भी आपत्तिजनक दृश्य है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने पोस्ट में लिखा है यह खुशी की बात है कि धर्म और आजादी के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म बनाई जा रही है। दुनिया को छत्रपति का इतिहास समझने का मौका मिलने वाला है। हालांकि कई लोगों का कहना है कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य है। इसलिए हम इस फिल्म को विशेषज्ञों को दिखाएं बिना रिलीज न किए जाने की बात कर रहे हैं। शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के सम्मान को ठेस पहुंचाया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें- आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में शेयर की रोमांचक जानकारी…

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। लेकिन जिस तरह से फिल्म को लेकर रिलीज से पहले बयान सामने आया है, ऐसे में यह कहा जा सकता है फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर सकती है। इससे पहले भी पूर्व राज्यसभा सांसद रहे संभाजी राजे छत्रपति ने भी फिल्म को इतिहासकारों को दिखाने की मांग की थी। विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है अब देखना यह होगा कि मंत्री महोदय की मांग पर फिल्म इतिहासकारों को दिखाई जाती है या नहीं।

Vicky kaushal movie chhaava to be shown experts and historians before release says uday samant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2025 | 04:59 PM

Topics:  

  • Chhaava
  • Vicky Kaushal

सम्बंधित ख़बरें

1

भगवान परशुराम के किरदार के लिए विक्की कौशल की बड़ी कुर्बानी, फिल्म के लिए दिया ये बलिदान

2

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, कटरीना कैफ बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

3

Katrina Vs Vicky: पहली फिल्में फ्लॉप, पर आज बॉलीवुड पर राज कर रहा है कटरीना कैफ-विकी कौशल

4

9 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर इन तीन एक्टर्स ने मारी बाजी, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.