Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Vicky Kaushal ‘महावतार’ के लिए 18 महीने समर्पित करेंगे। 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद 2027 में एक साल तक शूटिंग चलेगी। अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2028 में रिलीज हो सकती है।
- Written By: सोनाली झा
विक्की कौशल की फिल्म महावतार (फोटो-सोशल मीडिया)
Vicky Kaushal Upcoming Movie: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपने करियर के सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक ‘महावतार’ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की ने इस फिल्म के लिए पूरा 18 महीने का प्लान तैयार किया है, जिसमें वे पूरी तरह इसी एक प्रोजेक्ट पर फोकस करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं।
‘महावतार’ को लेकर मेकर्स और एक्टर दोनों ही कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते, यही वजह है कि इसकी तैयारी बेहद विस्तार से की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कौशल जून से ‘महावतार’ के लिए अपनी तैयारी शुरू करेंगे। इससे पहले वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे।
6 महीने की तैयारी में होगा ट्रांसफॉर्मेशन
‘महावतार’ के लिए विक्की 6 महीने के खास ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान वे न सिर्फ अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम करेंगे, बल्कि एक्टिंग वर्कशॉप के जरिए अपने किरदार की गहराई को भी समझेंगे। बताया जा रहा है कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम काफी इंटेंस होगा, जिसमें उनके किरदार के मनोवैज्ञानिक और इमोशनल पहलुओं पर भी फोकस किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sanchita Ugale Death Mystery: भाई के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस, 14 जून और Sushant Singh Rajput से जोड़ा कनेक्शन
Pawan Kalyan vs Prakash Raj: प्रकाश राज पर पवन कल्याण का तीखा वार, कहा- ऐसे लोग समाज को बांटते हैं
2 फ्लॉप फिल्मों के बाद टूटने लगी थीं उम्मीदें, फिर ‘जब वी मेट’ ने रातों-रात बदल दी Imtiaz Ali की किस्मत
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
एक साल तक चलेगी शूटिंग
फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने विक्की के लिए एक डिटेल्ड मॉड्यूल तैयार किया है, जिससे वे अपने किरदार में पूरी तरह ढल सकें। 6 महीने की तैयारी के बाद जनवरी 2027 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो करीब एक साल तक चलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2027 तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान विक्की कौशल का पूरा फोकस सिर्फ ‘महावतार’ पर ही रहेगा। उन्होंने तय किया है कि इस प्रोजेक्ट के दौरान वे कोई अन्य फिल्म साइन नहीं करेंगे, ताकि अपने किरदार को पूरी तरह न्याय दे सकें।
कब रिलीज होगी महावतार
फिल्म ‘महावतार’ का ऐलान साल 2024 में किया गया था और शुरुआती योजना के अनुसार इसे दिसंबर 2026 में रिलीज किया जाना था। हालांकि, अब शूटिंग शेड्यूल को देखते हुए इसकी रिलीज में देरी तय मानी जा रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिलहाल, विक्की कौशल का यह 18 महीने का समर्पण इस बात का संकेत है कि ‘महावतार’ उनके करियर की एक बड़ी और खास फिल्म साबित हो सकती है।
