Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजी के डांस पर थी आपत्ति, राज ठाकरे के सुझाव से हटाया गया विक्की कौशल की छावा का सीन

Chhaava Dance Scene Removed: छावा फिल्म को विवादों में घिरता देख फिल्म मेकर्स ने फिल्म से छत्रपति संभाजी महाराज के डांस वाला सीन हटा दिया है। इस सीन को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 27, 2025 | 05:33 PM

छावा से डिलीट हुआ डांस सीन, विक्की कौशल की फिल्म पर हो रहा था विवाद

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विक्की कौशल की बहुचर्चित फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज होने के पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही थी। दरअसल फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के डांस सीन को लेकर बवाल बढ़ता दिख रहा था। ऐसे में अब फिल्म मेकर्स ने फिल्म में दिखाए गए लेजिम डांस को हटाने का निर्णय ले लिया है। फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के बीच डांस सीन को हटा दिया गया है। फिल्म के इस सीन को लेकर शिवजी के वंशज और महाराष्ट्र के मंत्री की तरफ से आती जताई गई थी।

विक्की कौशल की फिल्म छावा में उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और वह ट्रेलर में एक सीन में डांस करते हुए नजर आए थे। इसी सीन को लेकर शिवाजी के वंशज की तरफ से और महाराष्ट्र के मंत्री की तरफ से आपत्ति दर्ज की गई थी। फिल्म को इतिहासकारों को दिखाने की बात कही जा रही थी। इसी बीच सोमवार को फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतरे करने ऐलान किया कि फिल्म से विवादित दृश्य को हटा दिया गया है। उन्होंने अपने बयान में यह कहा कि मराठा विरासत के आगे डांस सीन कोई मायने नहीं रखता।

ये भी पढ़ें- मौलाना के सामने सिर ढकने पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, मंदिर जाते वक्त भी…

सम्बंधित ख़बरें

राज-उद्धव में बढ़ेगी दूरी! भाजपा के समर्थन पर भड़की मनसे, शिवसेना UBT पर बोला बड़ा हमला

गलतफहमी में न रहें भागवत…RSS प्रमुख के बयान पर राज का पलटवार, बोले- उबाऊ प्रवचन सुनने नहीं आए थे लोग

‘भाषा प्रेम बीमारी है तो…’, मोहन भागवत के बयान पर भड़के राज ठाकरे, गोमांस और गुजरात का दिया हवाला

BMC Election 2026: राज ठाकरे ने साफ किया रुख, भाजपा के साथ नहीं जाएगी मनसे

यहां देखें वीडियो

मीडिया को दिए गए बयान में फिल्म निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि उन्होंने राज ठाकरे के साथ मुलाकात की थी। राज ठाकरे ने उन्हें कुछ सुझाव और मार्गदर्शन दिए। लक्ष्मण ने बताया कि उनका मार्गदर्शन मेरे लिए मददगार साबित हुआ है। राज ठाकरे से मिलने के बाद उन्होंने फिल्म से लेजिम डांस वाला वह सीन हटाने का फैसला किया। आपको बता दें कि मराठी में छावा का अर्थ होता है, शेर का बच्चा। छावा नाम की किताब दिवंगत उपन्यासकार शिवाजी सावंत ने लिखी है और उसी की कहानी पर यह फिल्म आधारित है।

Vicky kaushal chhaava dance scene of chhatrapati sambhaji removed after raj thackeray suggestion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 05:33 PM

Topics:  

  • Chhaava
  • Raj Thackeray
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.