Chhaava Box Office Collection Day 18: ‘छावा’ ने 18वें दिन पहली बार किया सिंगल डिजीट में कलेक्शन, फिर भी थिएटर में मचाया धमाल
Chhaava: विक्की कौशल ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। यहां तक की तीसरे वीकेंड पर भी इसने छप्परफाड़ कमाई की थी। लेकिन फिल्म ने पहली बार तीसरे मंडे यानी 18वें दिन सिर्फ सिंगल डिजिट में कलेक्शन की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
छावा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म के 18वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है, तो चलिए जानते हैं…
दरसल, वीर संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘छावा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बेहद शानदार है। वैसे ‘छावा’ ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी बंपर कमाई के साथ साबित कर दिया था कि ये लंबी रेस का घोड़ा है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ उमड़ रही है। ‘छावा’ हर दिन बमफाड़ कमाई कर रही है और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। हालांकि, रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को पहली बार इस फिल्म ने सिंगल डिजीट में कमाई है लेकिन इसके बावजूद फिल्म 500 करोड़ कमाने से बस इंचभर दूर रह गई है।
अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने 31 करोड़ का बिजनेस किया था। फिर इसने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ की कमाई की और दूसरे हफ्ते में ‘छावा’ का कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद 15वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया था। 16वें दिन फिल्म ने 22 करोड का कारोबार किया। 17वें दिन ‘छावा’ की कमाई 22 करोड़ रुपये रही है। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने रिलीज के 18वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘छावा’ की 18 दिनों की कुल कमाई अब 467.25 करोड़ रुपये हो गई है। ‘छावा’ ने 18वें दिन भी इन फिल्मों को चटाई धूल। ‘छावा’ की कमाई में तीसरे सोमवार गिरावट दर्ज की गई है और इसने अपनी रिलीज के बाद पहली बार 10 करोड़ से कम कमाई की है बावजूद इसके ‘छावा’ ने तीसरे मंडे को भी कई फिल्मों को धूल चटा दी और 18वें दिन 8.5 करोड़ की कमाई के साथ 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। छावा ने जिन फिल्मों को 18वें दिन मात दी है उनमें ये शामिल हैं।
