यश संग इंटीमेट सीन्स पड़े भारी! सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट पर कियारा आडवाणी को किया गया ट्रोल
Kiara Advani Troll: 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' में यश के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बर्थडे पोस्ट पर भी उन्हें निशाना बनाया गया।
- Written By: सोनाली झा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kiara Advani Toxic Song: अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के पहले गाने ‘तबाही’ को लेकर चर्चा में हैं। गाने में अभिनेता यश के साथ उनके कुछ इंटीमेट और बोल्ड सीन्स सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गए हैं। इसी बीच ट्रोलिंग का असर तब और बढ़ गया, जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कियारा के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया।
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के 33वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो उस शख्स को, जो हर दिन को और भी खूबसूरत बना देती है, भले ही वह मेरी आइसक्रीम चुरा ले। इस पोस्ट पर जहां हजारों फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ यूजर्स ने ‘टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ का जिक्र करते हुए कियारा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
फैंस ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब
कियारा के समर्थन में बड़ी संख्या में फैंस सामने आए और ट्रोल्स की आलोचना की। कई यूजर्स ने कहा कि किसी कलाकार को उसके प्रोफेशनल काम के लिए निजी तौर पर निशाना बनाना गलत है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि ट्रोलिंग की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पोस्ट पर कमेंट्स सीमित कर दिए हैं, जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि पोस्ट पर कमेंट्स सामान्य रूप से उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Lahri Video: पीएम मोदी के समर्थन में उतरें रामायण के लक्ष्मण, बोले- भाग्यशाली हैं ऐसा प्रधानमंत्री मिला
Toxic Trailer: यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नए पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज
YRKKH Twist: अभिरा के सच से मिट जाएगी मुक्ति और मायरा के बीच की गलतफहमियां, लीप से पहले आएगा धमाकेदार ट्विस्ट
ना लाल, ना हरा… जानिए ‘ट्रेजडी क्वीन’ मीना कुमारी का फेवरेट रंग जो बना उनकी पहचान
डबल स्टैंडर्ड पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे डबल स्टैंडर्ड का मामला बताया। उनका कहना था कि जब पुरुष कलाकार फिल्मों में इंटीमेट सीन्स करते हैं, तब उन्हें शायद ही इस तरह की आलोचना का सामना करना पड़ता है। लेकिन महिला कलाकारों को अक्सर ऐसे दृश्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से ट्रोल किया जाता है। कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि अगर ऐसे सीन्स पर आपत्ति है, तो फिल्म के लीड स्टार यश को लेकर वैसी प्रतिक्रिया क्यों नहीं देखने को मिल रही।
26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।
