Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीवी एक्टर विभु राघव की आखिरी विदाई में मां का रो-रोकर बुरा हाल, सितारे भी हुए भावुक

टीवी के जाने-माने अभिनेता विभु राघव का निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। अब उनके अंतिम यात्रा के कई भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसमें विभु की मां फूट-फूट कर रोती नजर आईं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 03, 2025 | 03:50 PM

विभु राधव अंतिम संस्कार(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विभु राघव अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात मुंबई में उनका स्टेज 4 कैंसर से निधन हो गया। लंबे समय से वह इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज जारी था, लेकिन इसके बावजूद विभु यह लड़ाई हार गए। उनके निधन की पुष्टि ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा ने की थी। जैसे ही यह खबर सामने आई, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल, आज विभु राघव का अंतिम संस्कार किया गया और अब उनके अंतिम यात्रा के कई भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो सभी को भावुक कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता की मां बेसुध हालत में रोती हुई दिखाई दीं। बेटे को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के बाकी सदस्य उन्हें संभालते नजर आए, लेकिन माहौल बेहद दुखद था।


विभु राघव की अंतिम विदाई में पहुंचे ये सेलेब्स
विभु की अंतिम विदाई में इंडस्ट्री के कई बड़े टीवी सितारे भी शामिल हुए। इनमें मोहसिन खान, अनेरी वजानी और अंजलि आनंद जैसे नाम सामने आए हैं। सभी की आंखों में अपने दोस्त को खोने का दर्द साफ दिखाई दिया। ये सितारे भारी मन से अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे और नम आंखों से विदा किया।

सोशल मीडिया पर अब विभु राघव से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स इस दुखद क्षति पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उनके परिवार को इस कठिन समय में साहस और शक्ति मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर अब पंकज त्रिपाठी ने भी तोड़ी चुप्पी, बोले- समय तय होना चाहिए

विभु राघव का फिल्मी करियर
आपको बता दें, कि विभु राघव ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘निवेदिता’ से की थी और उन्होंने कई पॉपुलर धारावाहिकों में अभिनय किया था। जिसमें ‘निशा और उसके कजिन्स,’ ‘सुवरीन गुग्गल,’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे सुपरहिट सीरियल्स के नाम शामिल हैं। साथ ही पिछले कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव भी थे और इंडस्ट्री में एक्टर के कई दोस्त थे। लेकिन अब वो उनकी मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। हालांकि, विभु भले ही इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनकी यादें और काम उन्हें हमेशा फैंस और दोस्तों के दिलों में जिंदा रखेंगे।

Vibhu raghav died of cancer mother cried at his funeral video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 03:50 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.