मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, अक्षय की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में रोल मिलने पर बोले वीर पहारिया
'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच एक इंटरव्यू में वीर पहारिया ने अपनी पहली फिल्म पर काम करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की और उन्होंने कहा कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, अक्षय की फिल्म 'स्काई फोर्स' में रोल मिलने पर बोले वीर पहारिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स पर शानदार कलेक्शन कर रही हैं। इसी बीच वीर पहारिया ने इस फिल्म में अपने निभाए गए किरदार को लेकर एक्सीपीरियंस शेयर किया है। दरअसल, वास्तविक जीवन की वीरगाथाओं पर आधारित देशभक्तिपूर्ण एक्शन-ड्रामा में वीर ने स्क्वाड्रन लीडर अजमादा बोप्पय्या देवय्या की भूमिका निभाई है, जो महावीर चक्र विजेता हैं।
ऐसे में एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए वीर ने कहा कि “किसी अन्य फिल्म के लिए ऑडिशन देते समय यह भूमिका मिली। लेकिन मैंने एक और फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन लुक और स्क्रीन टेस्ट के दौरान, कुछ ऐसा हुआ जिसने उनका ध्यान खींचा। इस तरह मुझे स्काई फोर्स के लिए चुना गया। मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस करता हूं जो एक सच्चे नायक का सम्मान करती है और उनकी प्रेरक कहानी को दुनिया के साथ साझा करती है।”
‘फिल्म में काम करके मुझे गर्व और खुशी महसूस हुई’
वीर को स्क्वाड्रन लीडर अजमादा बोप्पय्या देवय्या के परिवार से मिलने का भी सौभाग्य मिला, जो उनके किरदार की प्रेरणा हैं। परिवार से मिलने के अनुभव के बारे में बात करते हुए वीर ने आगे कहा कि, “मैं उस परिवार से मिलने के लिए भाग्यशाली था जिस पर यह फिल्म आधारित है। श्रीमती देवय्या, जो 90 साल की हैं, और उनकी बेटियों ने फिल्म देखी। उन्होंने मुझे बताया कि मैंने किरदार के साथ न्याय किया है और कड़ी मेहनत का फल मिला है। मेरे लिए, यह जानने से बड़ा कोई इनाम नहीं है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें गर्व और खुशी महसूस हुई।”
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म ‘ओएमजी 2’, परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट
‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की असली वजह आई सामने, परेश रावल बोले- मामला कॉन्ट्रैक्ट का था, अक्षय कुमार से…
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, स्काई फोर्स ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही, वीर पहाड़िया इस तरह की ओपनिंग करने वाले पहले नवोदित कलाकार बन गए हैं। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित ‘स्काई फोर्स’ 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत द्वारा किए गए जवाबी हमले की कहानी है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। अक्षय और वीर के अलावा निमरत कौर और सारा अली खान भी फिल्म का हिस्सा हैं।
