‘स्काई फोर्स’ के बाद वीर पहाड़िया की नई फिल्म अनाउंस, साजिद नाडियाडवाला की भांजी संग करेंगे रोमांस
Veer Pahariya Upcoming Film: वीर पहाड़िया ‘स्काई फोर्स’ के बाद नई फिल्म में नजर आएंगे। उनके अपोजिट साजिद नाडियाडवाला की भांजी आफिया सैयद डेब्यू करेंगी। फिल्म को अपूर्वा सिंह कार्की डायरेक्ट करेंगे।
- Written By: सोनाली झा
वीर पहाड़िया की आने वाली फिल्म (Image- Social Media)
Veer Pahariya New Movie 2026: बॉलीवुड के यंग एक्टर वीर पहाड़िया एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरें सुर्खियों में थीं, लेकिन इस बार वजह उनका नया फिल्म प्रोजेक्ट है। स्काई फोर्स से डेब्यू करने के बाद अब वीर को दूसरी बड़ी फिल्म मिल गई है, जिसमें वे एक नए चेहरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद वीर पहाड़िया को इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली। फिल्म में उनके काम की सराहना की गई थी और इसी विजिबिलिटी का फायदा अब उनके अगले प्रोजेक्ट में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर जल्द ही एक नए रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आफिया सैयद नजर आएंगी, जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं आफिया
आफिया, मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं और इस फिल्म को उनके लॉन्च व्हीकल के तौर पर देखा जा रहा है। इंडस्ट्री में पहले से ही इस नई जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे गौरव वर्मा, जो पहले रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से जुड़े रहे हैं। गौरव वर्मा ने जवान में को-प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था और यह उनका इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर के रूप में पहला बड़ा प्रोजेक्ट होगा। प्रोडक्शन सेट-अप को देखते हुए फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
आफिया सैयद संग बनेगी वीर पहाड़िया की जोड़ी
डायरेक्शन की कमान अपूर्व सिंह कार्की संभालेंगे, जिन्होंने सिर्फ एक बंदा काफी है जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन किया था। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन निर्देशन के लिए अपूर्व को काफी सराहना मिली थी। मेकर्स का मानना है कि ‘स्काई फोर्स’ के बाद वीर पहाड़िया की बढ़ती लोकप्रियता और आफिया सैयद की फ्रेश अपील इस फिल्म को खास बना सकती है। एक तरफ इंडस्ट्री में नया रोमांटिक जोड़ा लॉन्च हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मजबूत प्रोडक्शन और अनुभवी डायरेक्टर का साथ इस प्रोजेक्ट को और दिलचस्प बना रहा है।
