O Romeo Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ा, जानें 8वें दिन का कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने 8वें दिन 2.25 करोड़ कमाकर कुल 49.35 करोड़ का घरेलू कलेक्शन किया। इस फिल्म ने ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ दिया है। फिल्म 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है।
shahid kapoor film o romeo 8th day box office collection
ओ रोमियो का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

O Romeo Collection Day 8: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए आठ दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन भारी हाइप के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ओपनिंग ठीक-ठाक रहने के बाद भी फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती गई और अब 50 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए इसे जूझना पड़ रहा है।

विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर से काफी उम्मीदें थीं। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद शाहिद के साथ यह उनकी चौथी फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था और पहले हफ्ते में कुल 47.1 करोड़ रुपये की कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि यह आंकड़ा 50 करोड़ के बेहद करीब है, लेकिन फिल्म की गिरती रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

मर्दानी 3 को छोड़ा पीछे

मेकर्स के साझा आंकड़ों के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ ने दुनियाभर में 75.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सोशल मीडिया पर टीम ने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए ‘ओ रोमियो’ को मिल रहे प्यार पर खुशी जताई है। कमाई में गिरावट के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘ओ रोमियो’ ने रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के 22 दिनों के 46.49 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह ‘बॉर्डर 2’ के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म की खास बातें

13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल जैसे सितारे भी नजर आए हैं। क्रिटिक्स ने जहां निर्देशन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ की, वहीं आम दर्शकों को ‘ओ रोमियो’ का स्क्रीनप्ले उतना प्रभावित नहीं कर पाया। अब सबकी नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं कि क्या ‘ओ रोमियो’ 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com