Veer Pahariya Dating: रेस्टोरेंट के बाहर मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए वीर पहाड़िया, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Veer Pahariya को मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इससे उनके नए रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि कुछ लोग इसे उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ा बताते हैं।
- Written By: सोनाली झा
वीर पहाड़िया (फोटो- सोशल मीडिया)
Veer Pahariya Mystery Girl: बॉलीवुड के चर्चित कपल रहे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप के बाद अब एक नई चर्चा ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। खबरें हैं कि वीर पहाड़िया की जिंदगी में फिर से किसी खास की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में वीर पहाड़िया को मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई।
वायरल वीडियो में वीर एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आते हैं, जबकि उनके साथ मौजूद लड़की सीधे कार में बैठ जाती है। वीर इस दौरान ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए और पैपराजी से बातचीत करते भी दिखे। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या एक्टर ने ब्रेकअप के बाद नई शुरुआत कर ली है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों ने पूछा कि क्या वीर को फिर से प्यार मिल गया है, तो वहीं कुछ ने हैरानी जताई कि वह इतनी जल्दी मूव ऑन कैसे कर गए। हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह ‘मिस्ट्री गर्ल’ कोई नई पार्टनर नहीं, बल्कि फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की भांजी आफिया सैय्यद हैं, जो वीर के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रणवीर सिंह की तारीफ के बावजूद नहीं माने Mukesh Khanna, बोले- ‘शक्तिमान’ के लिए चाहिए अलग छवि वाला अभिनेता
8 घंटे की शिफ्ट को लेकर आमने-सामने आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, इंडस्ट्री में छिड़ी नई बहस
Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘भूत बंगला’ की धीमी शुरुआत, जानें ‘डकैत’ की कमाई
मिडनाइट हॉरर पर भड़कीं कमोलिका, तारक मेहता शो के डायरेक्टर असित कुमार मोदी को लिया आड़े हाथ
तारा और वीर के रिश्ते की कहानी
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता पिछले साल काफी चर्चा में रहा था। दोनों को कई बार साथ देखा गया और फैंस ने उन्हें एक परफेक्ट कपल के रूप में पसंद किया। हालांकि, एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान कुछ वायरल क्लिप्स ने उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया। कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो में तारा और एपी ढिल्लों की बॉन्डिंग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
वायरल वीडियो, सफाई और फिर ब्रेकअप
तारा ने इसे फॉल्स नैरेटिव और पेड पीआर बताया था, जबकि वीर ने भी इन क्लिप्स को एडिटेड करार दिया। बाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने अनएडिटेड वीडियो शेयर कर सच्चाई सामने रखी, जिसमें वीर दोनों के लिए चीयर करते नजर आए। इन सबके बावजूद कुछ ही समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं। हालांकि, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
