Veena Malik Is Pakistan Rakhi Sawant Has An Unbreakable Bond With Controversies
Veena Malik Birthday: पाकिस्तान की राखी सावंत हैं वीना मलिक! विवादों संग है अटूट रिश्ता
पाकिस्तान की एक्ट्रेस वीना मलिक को भारत की राखी सावंत कहा जाता है। वीना मलिक का विवादों से अटूट रिश्ता है। वीना ने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था। वीना ने अपनी ग्लैमरस शूट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थी।
मुंबई: पाकिस्तान की एक्ट्रेस वीना मलिक का जन्म 26 फरवरी 1976 को हुआ था। वीना मलिक आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। वीना मलिक को भारत की राखी सावंत कहते हैं। वीना मलिक विवादों का दूसरा नाम है। वीना अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। वीना ने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था। वीना ने अपनी ग्लैमरस शूट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीना अपनी शादी और तलाक को लेकर भी काफी खबरों में रही थीं। वीना कई बार विवादों में भी रह चुकी हैं। उन्होंने एक बार तो बिना कपड़ो के फोटोशूट भी करवाया था। वीना ने FHM मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस वजह से उनकी फैमिली ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। वहीं मैगजीन का कहना था कि वीना मलिक ने खुद इसके लिए पोज किया था।
वीना ने कहा था कि FHM मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट के लिए फोटोशॉप का सहारा लिया था। इसके लिए वीना ने मैगजीन पर केस भी किया था। वीना तब सुर्खियों में आई थीं, जब उनकी फिल्म Mumbai 125KM 3D के डायरेक्टर हेमंत मधुकर के साथ इंटीमेट फोटोज लीक हो गई थीं। वीना फोटोज में नशे में नजर आई थीं। इसके अलावा वीना तब भी विवादों में रही थीं जब उन्होंने एंटी इंडिया ट्वीट किया था। वीना मलिक ने विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाने की भी कोशिश की थी।
वीना ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन असद खटक से दिसंबर 2013 में शादी की थी। वीना और असद खटक की शादी साल 2018 तक चली। वीना ने फिर असद से तलाक ले लिया। इस शादी से बिना को 2014 में एक बेटा अवराम हुआ। टीवी पर ईशनिंदा वाले शो को टेलीकास्ट कर देने पर उन पर आरोप लगा दिए थे। ईशनिंदा वाले शो पर आरोप लगाया गया था कि उस शो में वीना मलिक और असद ने झूठी शादी की थी।
Veena malik is pakistan rakhi sawant has an unbreakable bond with controversies