मुंबई मेट्रो में पुल अप्स करना वरुण धवन को पड़ा भारी, प्रशासन की तरफ से मिली कड़ी फटकार
Varun Dhawan Mumbai Metro Video: मुंबई मेट्रो में पुल-अप्स करने पर वरुण धवन को MMMOCL ने कड़ी चेतावनी दी है। प्रशासन ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना या जेल भी हो सकती है।
- Written By: अनिल सिंह
Varun Dhawan Mumbai Metro Pull Ups Video (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Varun Dhawan Metro Controversy: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के सातवें आसमान पर हैं, लेकिन इसी बीच वे एक कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई के भारी ट्रैफिक से बचने के लिए वरुण ने मेट्रो का सहारा लिया, लेकिन सफर के दौरान जोश में आकर उन्होंने मेट्रो कोच के भीतर ही पुल-अप्स (व्यायाम) करना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुंबई मेट्रो प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अभिनेता को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई है।
फिल्मों में स्टंट करने वाले वरुण को शायद अंदाजा नहीं था कि असल जिंदगी में नियमों का उल्लंघन उन्हें भारी पड़ सकता है।
MMMOCL की चेतावनी: “फिल्मों तक ही सीमित रखें ऐसे स्टंट”
वरुण धवन के पुल-अप्स वाले वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने आधिकारिक तौर पर चेतावनी जारी की है। एक्स (ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए अधिकारियों ने लिखा, “ऐसी हरकतें फिल्मों में ठीक लगती हैं, लेकिन असली मेट्रो में ऐसा करना खतरनाक है। ग्रैब हैंडल्स (पकड़ने वाली छड़ें) व्यायाम के लिए नहीं हैं। इससे न केवल कोच को नुकसान पहुँच सकता है, बल्कि यात्री की जान को भी खतरा हो सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
4 दिन की शूटिंग, करोड़ों का सेट, राम चरण की Peddi में श्रुति हासन का स्पेशल डांस, 3 करोड़ फीस ने खींचा ध्यान
अब आपकी आवाज भी हो सकती है चोरी, इससे बचने के लिए Taylor Swift ने उठाया बड़ा कदम
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- बंगाल में आएगी परिवर्तन की बाढ़, रिकॉर्ड वोटिंग का जताया अनुमान
Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला से टक्कर के बावजूद नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें 41वें दिन की कमाई
This video should have come with a disclaimer like the ones in your action movies, @Varun_dvn –
Do Not Try This On Maha Mumbai Metro We get it, it is cool to hang out with friends inside our metros but those grab handles are not for hanging. Acts like these are punishable… pic.twitter.com/XiCP8OF8wT — Maha Mumbai Metro Operation Corporation Ltd (@MMMOCL_Official) January 26, 2026
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 की सफलता के बीच ‘बॉर्डर 3’ का ऐलान लेकिन कहानी में है ये ट्विस्ट, जानें कब होगी रिलीज
जेल और जुर्माने का प्रावधान
प्रशासन ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया में यह भी स्पष्ट किया कि मेट्रो परिसर के भीतर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों के खिलाफ इस तरह की गतिविधियों के लिए भारी जुर्माना या जेल भी हो सकती है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मेट्रो प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की है। कई लोगों का कहना है कि चाहे वह बड़ा सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, सुरक्षा नियम और कानून सबके लिए समान होने चाहिए।
‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई
विवादों के बीच, वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आज यानी रिलीज के चौथे दिन (गणतंत्र दिवस) तक फिल्म ने भारत में 158.61 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। 1971 के युद्ध पर आधारित इस फिल्म में वरुण धवन के जांबाज सैनिक वाले किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मिलकर सिनेमाघरों को ‘हाउसफुल’ कर दिया है।
