Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पेड्डी’ के तूफान के बीच रिलीज हुई Varun Dhawan की फिल्म, जानें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन

Varun Dhawan Movie Collection: वरुण धवन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसने पहले दिन करीब 5.36 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 06, 2026 | 04:43 PM

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Varun Dhawan Movie Collection Day 1: सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार एक कई फिल्मों बड़ा मुकाबला देखने को मिला है। बीते शुक्रवार को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज की गई। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं क्योंकि वरुण धवन एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश कर रही वरूण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर राम चरण की एक बड़ी फिल्म पहले से ही थिएटर्स में तहलका मचा रही है, जिसका सीधा असर है जावानी तो इश्क होना है की रिलीज पर पड़ा है।

सिनेमा घरों में वरुण धवन की धीमी शुरुआत

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर सकल संग्रह की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 6.32 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन

विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर

रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक

लगभग 80 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह शुरुआत बहुत ज्यादा उत्साहजनक नहीं मानी जा रही है। है जवानी तो इश्क होना है फिल्म को समीक्षकों और आम दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे आने वाले दिनों की राह थोड़ी मुश्किल लग रही है।

राम चरण की पेड्डी ने बढ़ाई मुश्किलें

है जवानी तो इश्क होना है फिल्म को टक्कर देने के साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ बनकर सामने आई है। एक दिन पहले रिलीज हुई इस मेगा बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ‘पेड्डी’ के इस जबरदस्त तूफान के बीच वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी को सिनेमाघरों में उतारना मेकर्स के लिए काफी जोखिम भरा फैसला साबित होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Peddi Collection day 2: ‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़

फिल्म की कहानी पर एक नजर

वरूण धवन की इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े जस और बानी के इर्द-गिर्द घूमती है। करियर की प्राथमिकताओं और परिवार शुरू करने के फैसलों के बीच दोनों के रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। जब दोनों अलग रास्तों पर चलने का फैसला करते हैं, तो जस की जिंदगी में कुछ नए जबरदस्त मोड़ आते हैं।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन की एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है, जो पूरी तरह के साथ कन्फ्यूजन, कॉमेडी और अफरातफरी को अपनाती है। वरुण धवन की जबरदस्त एनर्जी, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े का अच्छा साथ और खूब हंसाने वाले पलों के साथ, यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक मजेदार अनुभव देती है।

Varun dhawan movie box office day 1 hai jawani toh ishq hona hai opening day earnings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 09:30 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Mrunal Thakur
  • pooja hegde
  • Varun Dhawan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.