समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से ‘थामा’ को लेकर पूछा सवाल, शो में हुई अभिनेता की खिंचाई

India’s Got Latent 2: कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी को समय रैना के कमेंट्स का सामना करना पड़ा। उनकी फिल्म 'थामा' को लेकर कॉमेडियन ने मजेदार अंदाज में सवाल दागे।
Samay Raina Roast Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और समय रैना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samay Raina Roast Nawazuddin Siddiqui: फेमस कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मंच पर भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल भी मौजूद थे। शो की शुरुआत से ही समय रैना ने अपने खास अंदाज में मेहमानों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने नवाजुद्दीन की हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' को लेकर खूब तंज कसे।

'थामा' पर किए सवाल और नवाजुद्दीन का बेबाक रिएक्शन

शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 के दौरान समय रैना ने बेझिझक सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने फिल्म 'थामा' क्यों की और यह आखिर बनी ही क्यों। अचानक हुए इस सवाल पर नवाजुद्दीन पहले तो थोड़ा हैरान हुए, फिर मुस्कुराते हुए कहा कि अब तो फिल्म बन गई। जब समय ने मजाक में पूछा कि क्या वह ऐसी बातें कह सकते हैं, तो नवाज ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब कह ही चुके हैं तो अब क्या कह सकते हैं। इस मजेदार नोकझोंक ने वहां मौजूद दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

'सेक्रेड गेम्स' की तारीफ

फिल्म 'थामा' की खिंचाई के बाद समय ने नवाजुद्दीन की पॉपुलर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। समय ने मजाक में कहा कि सीरीज में रोल के लिए की गई तैयारियों की तरह ही क्या वह आज भी तैयारी करके आए हैं, जिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी हंसते हुए हां में जवाब दिया। इसके बाद समय ने मजाकिया लहजे में उन्हें संभलकर बोलने की सलाह दी और पिछले साल एक गेस्ट के साथ हुए विवाद का परोक्ष रूप से जिक्र किया।

Samay Raina Roast Nawazuddin Siddiqui
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए 2.25 करोड़, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

एक बार फिर उठा 'थामा' का मुद्दा

शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 के एपिसोड के बीच में जब एक प्रतिभागी को डेटिंग के लिए एक्टिंग सिखाने की बात आई, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें ऐसी स्थितियों से डर लगता है। इस पर समय ने फौरन पूछ लिया कि जब उन्हें एक्टिंग आती है, तो 'थामा' में क्या गड़बड़ी हो गई थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह फिर से वैसी ही एक्टिंग करके दिखाएंगे, जिस पर समय ने फौरन मना करते हुए कहा कि मेहरबानी करके वो वाली एक्टिंग मत कीजिएगा। पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com