महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की चोपड़ा में होंगे 6 गाने, म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने खोला बड़ा राज

Varanasi Songs: एमएम राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने खुलासा किया है कि फिल्म में कुल 6 गाने होंगे।
Mahesh Babu Priyanka Chopra Varanasi
महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और एसएस राजामौली(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Mahesh Babu Priyanka Chopra Varanasi: एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद राजामौली की इस अगली फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड के तौर पर दिखाई देंगी। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म की पहली झलक सामने आने के साथ ही इसकी रिलीज को लेकर भी जानकारी दी जा चुकी है। अब फिल्म के म्यूजिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान फिल्म के गानों से जुड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने कंफर्म किया कि एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में कुल 6 गाने होंगे।

एमएम कीरावानी करेंगे फिल्म के म्यूजिक पर काम

कीरावानी इस फिल्म के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पहले बताया था कि सितंबर से फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर काम शुरू करने की योजना है और इसे जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राजामौली की फिल्मों में कहानी और विजुअल्स के साथ संगीत की भी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में ‘वाराणसी’ के छह गाने किस अंदाज में तैयार किए गए हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

महेश और प्रियंका पर शूट हुए हैं दो गाने

फिल्म के दो गाने महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ शूट किए जा चुके हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म साइन करने से पहले उन्होंने राजामौली के सामने एक शर्त रखी थी कि उन्हें फिल्म में एक डांस नंबर चाहिए। प्रियंका का कहना था कि लंबे समय से इंडियन सिनेमा में काम नहीं करने के कारण वह एक डांस नंबर करना चाहती थीं।

Mahesh Babu Priyanka Chopra Varanasi
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को किया शादी के लिए प्रपोज, बोलीं- हम और आप शादी कर लेते हैं, फिर जो हुआ...

म्यूजिक होगा फिल्म का अहम हिस्सा

‘वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी पूरी स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। राजामौली के निर्देशन और एमएम कीरावानी के संगीत के कारण फिल्म का म्यूजिक पहले से ही चर्चा में है। अब छह गानों की जानकारी सामने आने के बाद दर्शकों की नजर इस बात पर है कि फिल्म के गाने कहानी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com