दिलकशी से मौत तक... संजय लीला भंसाली की फिल्मों में दिखते हैं मोहब्बत के 7 रंग

Sanjay Leela Bhansali Love Stories: फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के सिनेमा में प्यार महज एक अहसास नहीं बल्कि गहरा सफर है। उनकी फिल्मों के जरिए मोहब्बत के 7 अलग-अलग पड़ावों को दर्शाया गया है।
Sanjay Leela Bhansali Love Stories
संजय लीला भंसाली(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Sanjay Leela Bhansali Love Stories
प्यार का पहला पड़ाव दिलकशी यानी आकर्षण होता है। फिल्म सांवरिया में दो अजनबियों की मुलाकात और उनके बीच पनपती उम्मीदों को भंसाली ने इसी रूप में दर्शाया है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sanjay Leela Bhansali Love Stories
इसके बाद दूसरा पड़ाव है अन्स यानी लगाव का आता है, जहां किसी खास शख्स की मौजूदगी आदत बनने लगती है। हम दिल दे चुके सनम में समीर और नंदिनी की शरारतों से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे इसी भावनात्मक जुड़ाव में बदल जाता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sanjay Leela Bhansali Love Stories
तीसरे पड़ाव में यही आकर्षण मोहब्बत का रूप ले लेता है, जो इंसान की पहचान का हिस्सा बन जाता है। गोलियों की रासलीला राम-लीला में चारों तरफ फैली दुश्मनी के बीच राम और लीला का बेबाक प्रेम इसी बात का उदाहरण है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sanjay Leela Bhansali Love Stories
चौथे पड़ाव को अकीदत यानी विश्वास और श्रद्धा कहा जाता है। बाजीराव मस्तानी में बाजीराव और मस्तानी का रिश्ता सामाजिक बंदिशों और विरोध के बाद भी एक-दूसरे पर अटूट भरोसा रखना सिखाता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sanjay Leela Bhansali Love Stories
5वें पड़ाव इबादत में प्रेमी की खुशी ही सबसे ऊपर हो जाती है, जैसा कि देवदास में पारो और देवदास के दूर रहकर भी जुड़े रहने वाले सच्चे रिश्ते में दिखा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Sanjay Leela Bhansali Love Stories
छठा पड़ाव जुनून यानी पागलपन का होता है, जहां प्यार सोच और समझ पर हावी हो जाता है। हीरामंडी सीरीज में लज्जो का वली मोहम्मद के प्रति एकतरफा और अटूट झुकाव इसी दीवानगी को दिखाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Sanjay Leela Bhansali Love Stories
प्यार का आखिरी और सबसे गहरा पड़ाव मौत यानी समर्पण है। यह जरूरी नहीं कि केवल शारीरिक अंत हो, बल्कि यह इंसान के अपने अहंकार को मिटा देने की प्रक्रिया है। राम-लीला के अंत में दोनों प्रेमियों का एक साथ अपनी जान देना इसी सबसे बड़े त्याग को दर्शाता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com