Vanangaan Review: डिस्ट्रीब्यूटर्स की खामियों से रद्द हुए कुछ शोज फिर भी फिल्म को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
तमिल फिल्म वनांगन 10 जनवरी 2025 को आधिकारिक तौर पर सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। अरुण विजय और रोशनी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वी प्रोडक्शन हाउस के सुरेश कामाची ने फिल्म का निर्माण किया है।
- Written By: अनिल सिंह
वनांगन मूवी रिव्यू: पैसा वसूल है फिल्म, अप्रत्याशित रिलीज पर भी मिली अच्छी ओपनिंग
मुंबई: वनांगन नाम की फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का रिव्यू सामने आया है। फिल्म के जबरदस्त एक्शन को लोग पसंद कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की कहानी में हॉलीवुड फिल्मों की कहानी को ठूंसा गया है। फिर भी कहानी अच्छी है, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आदिवासी लोगों के जीवन पर यह कहानी आधारित है। फिल्म का निर्माण वी हाउस प्रोडक्शंस के सुरेश कामाची ने किया है। इस फिल्म में अरुण विजय और रोशनी प्रकाश जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि इस फिल्म में पहले सूर्या नजर आने वाले थे।
वनांगन फिल्म निर्देशक बाला के साथ अरुण विजय की यह पहली फिल्म है। फिल्म की अप्रत्याशित रिलीज की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के कई शो डिसटीब्यूटिंग खामियों की वजह से रद्द कर दिए गए हैं। इसकी वजह से प्रशंसकों में निराशा भी देखने को मिल रही है। कई सिनेमाघर में फिल्म के ना रिलीज हो पाने की वजह से दशकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और वह डिसटीब्यूटर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। काफी परेशानियों के बावजूद कुछ जगह फिल्म रिलीज हुई है और जहां-जहां फिल्म रिलीज हुई है वहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को साउथ सिनेमा में नो एंट्री, भाभी नंबर 2 के लिए ये क्या बोल गए फिल्म मेकर
सम्बंधित ख़बरें
Gondia Sand Smuggling: अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का चाबुक; 3.29 करोड़ का जुर्माना वसूला, तस्करों में हड़कंप
नागपुर: मकरधोकड़ा तालाब में डूबा 17 वर्षीय युवक, दोस्तों के साथ घूमने गया था अतुल; गहराई न भांप पाने से हादसा
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, SIT ने CBI को सौंपी केस डायरी
IS Linked Australians: ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सीरिया से वतन वापसी, सिडनी में लैंडिंग के साथ सुरक्षा सख्त
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो अंडमान निकोबार में रह रहे आदिवासी समुदाय को बचाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। फिल्म की कहानी और फिल्म में दिखाए गए एक्शन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में पहले सूर्या को रखा गया था लेकिन बाद में इस फिल्म के लिए अरुण विजय को चुना गया और अरुण विजय की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म का रिव्यू ठीक-ठाक है। दर्शकों ने भी फिल्म की तारीफ की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म थिएटर जाकर एक बार देखने लायक जरूर है।
