बॉक्स ऑफिस पर ‘वध 2’ का असर, ‘भाभीजी घर पर हैं’ पर भारी पड़ी नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की जोड़ी
Vadh 2 Collection: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। पहले दिन करीब 50 लाख रुपये की कमाई के साथ इस क्राइम थ्रिलर ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ को पीछे छोड़ दिया।
- Written By: सोनाली झा
वध 2 और भाभीजी घर पर हैं का कलेक्शन (इमेज-सोशल मीडिया)
Vadh 2 vs Bhabhiji Ghar Par Hain: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म ‘वध 2’ ने रिलीज़ के पहले ही दिन यह साफ कर दिया है कि मजबूत कहानी और दमदार अभिनय के आगे हल्की-फुल्की कॉमेडी भी टिक नहीं पाती। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि ओपनिंग बड़ी नहीं रही, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने कॉमेडी फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ को पहले ही दिन पछाड़ दिया।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘वध 2’ ने पहले दिन करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म देशभर के 1139 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है, क्योंकि वर्ड ऑफ माउथ तेजी से मजबूत हो रहा है।
वध से पांच गुना बेहतर ओपनिंग
दिलचस्प बात यह है कि नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ ने अपने पहले पार्ट की तुलना में कहीं बेहतर शुरुआत की है। साल 2022 में रिलीज़ हुई ‘वध’ ने पहले दिन महज़ 10 लाख रुपये का बिज़नेस किया था। वहीं, इसके स्पिरिचुअल सीक्वल ने पहले ही दिन पांच गुना ज्यादा कमाई कर ली है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
भाभीजी घर पर हैं की पारी रही फीकी
दूसरी ओर, टीवी के पॉपुलर शो पर आधारित फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहिताश्व गौर, विदिशा श्रीवास्तव और योगेश त्रिपाठी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये की कमाई की है। रवि किशन और मुकेश तिवारी जैसे कलाकारों की मौजूदगी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।
अलग कहानी के साथ लौटी ‘वध 2’
जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी ‘वध 2’ को लव रंजन के बैनर तले तैयार किया गया है। यह फिल्म 2022 की ‘वध’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसकी कहानी पूरी तरह नई है। वहीं, ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ का निर्देशन शशांक बाली ने किया है और यह टीवी सीरियल को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश है।
