Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुलिस वैन को ही मार दी टक्कर, वाणी कपूर का जयपुर में हुआ एक्सीडेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर का जयपुर में एक्सीडेंट हुआ है। एक्ट्रेस ने स्कूटी से पुलिस वैन को टक्कर मार दी है। वाणी कपूर को चोट नहीं लगी है और वह पूरी तरह से ठीक हैं।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 17, 2024 | 11:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर इस समय राजस्थान के जयपुर में फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनका एक्सीडेंट हुआ है। 17 नवंबर को जयपुर में वाणी कपूर का एक्सीडेंट हुआ। एक्सीडेंट के दौरान उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। फिल्म शूटिंग के लिए मौजूद टीम ने एक्सीडेंट के वक्त में संभाल लिया। ऐसे में वह पूरी तरह से ठीक हैं।

वाणी कपूर इस समय अपनी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी नजर आने वाले हैं। फवाद खान इस समय शूटिंग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वाणी कपूर अकेले ही शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं। जल्दी फवाद खान भी जयपुर पहुंचेंगे और आगे के सूट को कंटिन्यू किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही शूटिंग सेट पर एक हादसा हो गया। वाणी कपूर की स्कूटी पुलिस वैन से जा टकराई है।

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रिलीज होने के पहले ही तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में वाणी कपूर के स्कूटी चलाने का एक दृश्य फिल्माया जाने वाला था। उससे पहले एक्ट्रेस स्कूटी चलाने की प्रैक्टिस कर रही थी और इसी दौरान वाणी कपूर की स्कूटी वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराई। हालांकि तुरंत फिल्म की टीम ने वाणी को संभाल लिया और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है।

ये भी पढ़ें- पटना में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर लाठीचार्ज, बेकाबू भीड़ ने किया बवाल

वाणी कपूर के काम की अगर बात करें तो साल 2024 में वह फिल्म ‘खेल-खेल में’ अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। इससे पहले साल 2021 में वह चंडीगढ़ करे आशिकी नाम की फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आ चुकी हैं। साल 2019 में वह फिल्म वॉर में नजर आई थी। इसके अलावा वह रणबीर सिंह के साथ साल 2016 में आई फिल्म बेफिक्रे में भी नजर आई थी।

Vaani kapoor accident in jaipur her scooty hits police van while shooting abir gulaal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 11:40 PM

Topics:  

  • Jaipur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.