Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर देख चिरंजीवी हुए इम्प्रेस, पवन कल्याण की फिल्म को दी शुभकामनाएं

Chiranjeevi Reaction: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर देखकर चिरंजीवी ने की जमकर तारीफ। एक्शन और दमदार डायलॉग से भरी फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 15, 2026 | 07:11 PM

चिरंजीवी, पवन कल्यााण (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chiranjeevi On Ustaad Bhagat Singh Trailer: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज किया गया, जिसे फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसी बीच मेगास्टार चिरंजीवी ने भी फिल्म का ट्रेलर देखा और इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने पवन कल्याण और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

ट्रेलर देखने के बाद चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि फिल्म का ट्रेलर शानदार है और इसे देखने के बाद उत्साह और भी बढ़ गया है। उन्होंने पवन कल्याण, निर्देशक हरीश शंकर और फिल्म की पूरी टीम को आगामी त्योहार उगादी (गुड़ी पड़वा) की शुभकामनाएं भी दीं। चिरंजीवी के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है।

ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण एक ईमानदार और निडर पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, जो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लड़ता है। ट्रेलर में उनका दमदार एक्शन और स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा

अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। इसमें पार्थिबन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि श्रीलीला और राशी खन्ना फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। दोनों की पवन कल्याण के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री भी ट्रेलर में झलकती है।

फिल्म के बेनिफिट शो और टिकट कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए विशेष बेनिफिट शोज की अनुमति आंध्र प्रदेश सरकार ने दे दी है। ये शो 19 मार्च की सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच शुरू किए जाएंगे। इन खास शोज के टिकटों की कीमत करीब 500 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा रिलीज के बाद शुरुआती 10 दिनों के लिए टिकट कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी की भी अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें- बर्थडे पर आलिया भट्ट का खास ऐलान, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों के लिए बनाएंगी नई कहानियां

‘थेरी’ का आधिकारिक रीमेक है फिल्म

‘उस्ताद भगत सिंह’ में आशुतोष राणा, गौतमी, बी.एस. अविनाश और नवाब शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म थलापति विजय की सुपरहिट फिल्म थेरी का आधिकारिक रीमेक है। पहले इसे 26 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला धुरंधर 2 से होने वाला है, जिससे फिल्मी दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

Ustad bhagat singh trailer out after chiranjeevi reaction pawan kalyan film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 07:11 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.