Ustaad Bhagat Singh Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई उस्ताद भगत सिंह, पवन कल्याण की फिल्म नहीं निकाल पाई बजट
Ustaad Bhagat Singh बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लाइफटाइम में सिर्फ 97.25 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। ‘धुरंधर 2’ से क्लैश इसकी असफलता की बड़ी वजह बने।
- Written By: सोनाली झा
उस्ताद भगत सिंह की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Ustaad Bhagat Singh Lifetime Collection: टॉलीवुड सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज़ में गिना जा रहा था। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। खास बात यह रही कि फिल्म का क्लैश धुरंधर 2: द रिवेंज से हुआ, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा बनाए रखा और ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई पर सीधा असर डाला।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले निगेटिव रिव्यू ने फिल्म की रफ्तार को और धीमा कर दिया। धीरे-धीरे यह फिल्म सिनेमाघरों से उतरती चली गई और बड़ा कलेक्शन करने में असफल रही।
लाइफटाइम कलेक्शन ने किया निराश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में भारत में करीब 72.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं जीएसटी जोड़ने के बाद इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 85.4 करोड़ रुपये रहा। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, जहां यह केवल 11.85 करोड़ रुपये ही कमा सकी। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 97.25 करोड़ रुपये पर सिमट गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला ‘मूनलाइट’ का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें
बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई फिल्म
‘उस्ताद भगत सिंह’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म अपने बजट का केवल 48 फीसदी ही रिकवर कर पाई। यह आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पोस्ट कोविड दौर में यह पवन कल्याण की सबसे कमजोर परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
टॉलीवुड की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल
जहां एक तरफ बड़े स्टार की मौजूदगी से फिल्म से उम्मीदें थीं, वहीं दूसरी तरफ कमजोर कहानी और नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसे पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया। अब यह फिल्म टॉलीवुड की हालिया बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिनी जा रही है, जिसने साबित कर दिया कि सिर्फ स्टार पावर ही किसी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं होती।
