साउथ में छाई पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, तीसरे दिन की शानदार कमाई, ‘धुरंधर 2’ को दी टक्कर
Ustaad Bhagat Singh Collection: ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 9.15 करोड़ कमाए। तेलुगू मार्केट में फिल्म ‘धुरंधर 2’ से आगे निकलती नजर आ रही है।
- Written By: सोनाली झा
उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ustaad Bhagat Singh day 3 Box Office Collection: तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भले ही फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हों, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा ने शुरुआती तीन दिनों में ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही कुल कलेक्शन करीब 52.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। तीसरे दिन फिल्म को कुल 36 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिली। सुबह के शो में 21 प्रतिशत, दोपहर में करीब 40 प्रतिशत, शाम में 43 प्रतिशत और रात के शो में 41 प्रतिशत तक दर्शक पहुंचे, जो फिल्म की स्थिर पकड़ को दर्शाता है।
पहले दो दिनों में दिखाया दम
फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी, जो पवन कल्याण की स्टार पावर को दिखाती है। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन तीसरे दिन भी स्थिर प्रदर्शन ने फिल्म को मजबूत स्थिति में बनाए रखा है। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर 2 जहां हिंदी बेल्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं तेलुगू मार्केट में उस्ताद भगत सिंह उससे आगे निकलती नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
स्टारकास्ट और फिल्म की खासियत
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन तेलुगू वर्जन में करीब 5 करोड़ की कमाई की, जबकि पवन कल्याण की फिल्म उससे बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ नवाब शाह, राशी खन्ना, श्रीलीला और आर. प्रतिभन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 34 मिनट है और इसमें एक्शन और ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलता है।
पवन कल्याण का स्टारडम फिर साबित
तेलुगू इंडस्ट्री में पवन कल्याण का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। उनकी पिछली फिल्म दे कॉल हिम ओजी भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। ऐसे में ‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्रदर्शन यह साबित करता है कि पवन कल्याण का स्टारडम आज भी बरकरार है। कुल मिलाकर, ‘उस्ताद भगत सिंह’ भले ही रिव्यूज में औसत रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत है और आने वाले दिनों में यह फिल्म और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
