-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amaal Malik Depression Family Relationship Viral Post
डार्क फेज ने सिखाया बड़ा सबक, अमाल मलिक ने शेयर की पर्सनल लाइफ की कहानी, खोले परिवार से जुड़े राज
- Written By: सोनाली झा
Amaal Malik ने अपनी डिलीट की गई सोशल मीडिया पोस्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि डिप्रेशन के दौर ने उन्हें परिवार से दूर कर दिया था। हालांकि, इस अनुभव ने उनके और उनके माता-पिता के रिश्तों को मजबूत बनाया।

अमाल मलिक (फोटो- सोशल मीडिया)
Amaal Malik Family Issue: मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने हाल ही में अपनी उस वायरल सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने डिप्रेशन और परिवार से दूरी की बात कही थी। अब एक इंटरव्यू में अमाल ने बताया कि यह दौर उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय था, जिसने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया।
अमाल के मुताबिक, वह पोस्ट उनके लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनके और उनके माता-पिता के रिश्तों में बड़ा बदलाव आया। जहां पहले दूरी और गलतफहमियां थीं, वहीं अब समझ और अपनापन बढ़ा है। अमाल ने कहा कि उस पोस्ट ने उनकी जिंदगी में छिपे कई पहलुओं को उजागर किया और रिश्तों को नई दिशा दी।
माता-पिता में आया पॉजिटिव बदलाव
अमाल मलिक ने बताया कि उनके माता-पिता के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिला है। खासकर उनकी मां, जो पहले काफी सख्त थीं और भावनाएं जाहिर नहीं करती थीं, अब ज्यादा खुलकर बात करने लगी हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनकी मां तारीफ करने से बचती थीं, लेकिन अब वह अपने बच्चों की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने लगी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
मां सख्त, पिता दोस्त जैसे रहे
अमाल ने अपने परिवार के माहौल पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा अनुशासन में विश्वास करती थीं और सख्त रवैया अपनाती थीं, जबकि उनके पिता एक दोस्त की तरह रहे। हालांकि, दोनों का प्यार और परवरिश का तरीका अलग था, लेकिन उनका इरादा हमेशा बच्चों को बेहतर बनाना ही रहा। अमाल ने बताया कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद उनकी मां काफी भावुक हो गई थीं।
इमोशनल बातचीत ने बदली स्थिति
अमाल ने उनसे खुलकर बात करने की इच्छा जताई। जब दोनों के बीच बैठकर बातचीत हुई, तो कई गलतफहमियां दूर हो गईं। अमाल के अनुसार, यह बातचीत उनके रिश्ते को मजबूत बनाने में सबसे अहम साबित हुई। अमाल मलिक का मानना है कि किसी भी रिश्ते में संवाद सबसे जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग खुलकर एक-दूसरे से बात करें, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।
Amaal malik depression family relationship viral post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














