-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Urvashi Rautela Claim Created A Ruckus Rashmi Desai Expressed Displeasure
Urvashi Rautela के दावे पर मचा बवाल, रश्मि देसाई ने जताई नाराजगी, जानें क्या है मामला
- Written By: सोनाली झा
रश्मि देसाई ने उर्वशी रौतेला की जमकर आलोचना की है। उर्वशी ने दावा किया था कि बदरीनाथ धाम के पास एक मंदिर उनके सम्मान में बनाया गया है। रश्मि ने कहा कि यह दुखद है कि लोग इस तरह की बकवास के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करते।

उर्वशी रौतेला और रश्मि देसाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद से उर्वशी रौतेला सुर्खियों में आ गई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड स्थित पवित्र बदरीनाथ धाम के पास एक मंदिर उनके सम्मान में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोग उस मंदिर में उनकी तस्वीरों पर माला चढ़ाते हैं और उन्हें ‘दमदमई’ कहकर पूजते हैं।
उर्वशी रौतेला के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिसमें कई लोगों ने इसे भ्रामक और असत्य करार दिया। उर्वशी के इस दावे पर बदरीनाथ क्षेत्र के स्थानीय पुजारियों और निवासियों ने तीव्र आपत्ति जताई है। बदरीनाथ के पूर्व धार्मिक अधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने स्पष्ट किया कि उक्त मंदिर का अभिनेत्री से कोई संबंध नहीं है।
उर्वशी रौतेला ने बताया कि वह मंदिर देवी उर्वशी को समर्पित एक प्राचीन स्थल है, जिनका वर्णन हिन्दू ग्रंथों में एक दिव्य अप्सरा के रूप में मिलता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार देवी उर्वशी, माता सती का ही एक रूप मानी जाती हैं। इस पूरे विवाद के बीच अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी उर्वशी की टिप्पणी पर गुस्सा ज़ाहिर किया।
सम्बंधित ख़बरें
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समय में धर्म के नाम पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं। भारत में हिंदू धर्म को एक मज़ाक बनाकर पेश किया जा रहा है और इससे हमारी सांस्कृतिक पहचान को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि धार्मिक आस्था को प्रचार के माध्यम के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अब तक उर्वशी रौतेला ने इस विवाद पर कोई सफाई या स्पष्टीकरण नहीं दिया है। हालांकि यह मामला एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि सेलिब्रिटीज़ को अपने सार्वजनिक बयानों में सतर्कता बरतनी चाहिए, खासकर जब विषय धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा हो। इस पूरे विवाद ने न केवल सोशल मीडिया पर बहस को जन्म दिया है, बल्कि इस बात पर भी चर्चा छेड़ दी है कि लोकप्रियता की दौड़ में कहीं धर्म और आस्था का उपयोग तो नहीं हो रहा?
Urvashi rautela claim created a ruckus rashmi desai expressed displeasure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
Jul 03, 2026 | 11:10 AMVaranasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा
Jul 03, 2026 | 11:03 AMअकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Jul 03, 2026 | 10:56 AMKhashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













