CINTAA Controversy में उपासना सिंह ने खोला मोर्चा, पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे पर लगाए गंभीर आरोप

Upasana Singh Allegation: सिंटा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। उपासना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप लगाए और बैठक में कथित अपमान का खुलासा किया।
Upasana Singh And Poonam Dhillon-Padmini Kolhapure
उपासना सिंह और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Upasana Singh CINTAA Controversy: कॉमेडी नाइट विथ कपिल में कप्पू की बुआ बनकर हर घर में पहचान बनाने वाली उपासना सिंह इन दिनों काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस उपासना सिंह सिने और टीवी कलाकार संघ की पूर्व महासचिव रह चुकी है।

उपासना सिंह और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को उपासना सिंह ने पत्रकारों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। जिसमें उन्होंने पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अंग्रेजी ना आने के कारण बोला था ऐरा-गैरा

उपासना सिंह ने साफ किया कि सिंटा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों (जिनमें मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह शामिल हैं) के इस्तीफे के बाद कमेटी पूरी तरह भंग हो चुकी है। उपासना सिंह और उनका समर्थन कर रहे सदस्यों का आरोप है कि संस्था में बिना किसी सहमति के अकेले फैसले लिए जा रहे थे और बिना नोटिस दिए पद बदले जा रहे थे। साथ ही, अभिनेत्री उपासना सिंह ने सिंटा की बैठक के दौरान हुए कथित अपमान को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी ने आने की वजह से उन्हें ऐरा-गैरा कहा गया था।

जीरो से की थी शुरुआत

उपासना सिंह ने बताया कि पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनसे कहा था कि वह सिर्फ एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं जबकि वे स्टार हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर इसलिए आयी हूं क्योंकि इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं छोटे से शहर श्यारपुर की लड़की हूं जिसमें मैंने जीरो से शुरुआत की थी। आज अगर मुझे पूरी दुनिया में लोग जानते हैं, तो यह मेरे करियर की वजह से है। इसलिए, जब मैंने यह फैसला लिया, तो मैंने सोचा कि मुझे अब वापस लौटाना है। अब मुझे अपने एक्टर्स के लिए काम करना है और अपने सभी टेक्नीशियनों के लिए काम करना है। सिर्फ एक्टर्स के लिए नहीं बल्कि मैं अपनी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहती हूं।

Upasana Singh And Poonam Dhillon-Padmini Kolhapure
Kriti Sanon Rakhi Post: कपड़ों पर ट्रोलिंग के बीच बहन नुपुर संग शेयर की फोटो, बोलीं- असली मायने पर ध्यान दें

नीचा दिखाने के लिए किया गलत शब्दों का इस्तेमाल

इसके बाद आगे अभिनेत्री उपासना सिंह ने दूसरे सदस्यों के साथ हुई बेइज्जती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हमारी बहुत बेइज्जती हुई है। मुझे ऐरा-गैरा कहा गया। मुझसे कहा गया कि तुम एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हो और मैं एक स्टार हूं। नीचा दिखाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। अभिनेत्री उपासना ने अभिनेता दीपक पराशर से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दीपक पराशर जी से कहा गया था कि तुम्हें अंग्रेजी नहीं आती। सीपी ठाकुर के साथ हुई कथित बदसलूकी के बाद दीपक रोते हुए चले गए थे। उसके बाद मुझे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, उन्हें दर्द होने लगा था। हम पिछले ढ़ाई सालों से यह झेलते आ रहे हैं। शायद अगर हमारी जगह कोई और होता, तो वो बर्दाश्त नहीं करता। इसीलिए इस्तीफे दिए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com