यूएई सरकार ने रजनीकांत को दिया गोल्डन वीजा, एक्टर बोले- मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत हॉल ही में अबू धाबी गए थे। इस दौरान एक्टर को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा दिया है। अभिनेता ने अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। इस मान-सम्मान के लिए रजनीकांत ने अबू धाबी सरकार और लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद कहा है।
एक्टर ने शेयर किया वीडियो
रजनीकांत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत को वीजा मिलने के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यूएई कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट ने सुपरस्टार को गोल्डन वीजा दिया है। वहीं एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
Superstar #Rajinikanth received the UAE's prestigious Golden Visa..? pic.twitter.com/9OhtgyNVHE — SureshEAV (@Dir_Suresheav) May 23, 2024
सम्बंधित ख़बरें
‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
Rajnikant की Jailer-2 पर छाए संकट के बादल, शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
नागरिकता बेचकर पैसा कमाने चलते थे ट्रंप…4 महीने में ही गोल्ड कार्ड वीजा फ्लॉप, सिर्फ 1 शख्स को मिली मंजूरी
एक्टर ने कहा- शुक्रिया
रजनीकांत ने इस वीडियो में बताया है कि अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अबू धाबी सरकार और मेरे अच्छे दोस्त यूसुफ अली, लुलु ग्रुप के सीएमडी को इस वीजा और सभी तरह के सपोर्ट के लिए मेरा शुक्रिया। एक्टर यूसुफ के घर भी गए थे। उन्होंने वहां रोल्स रॉयस भी चलाई थी, जिसका वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ था।
एक्टर का वर्कफ्रंट
रजनीकांत जल्द ही वेट्टैयान में दिखाई देंगे। ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। इसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग प्रोजेक्ट कुली में नजर आएंगे। कुली को साउथ फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। कुली का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का है। स्टंट जोड़ी अनबरीव को फिल्म के लिए चुना गया है। बता दें कि ये रजनीकांत के फिल्मी करियर की 171वीं फिल्म है।
