Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैफ पर हमले के वक्त करीना के नशे में होने के आरोप पर भड़की ट्विंकल खन्ना, दिया करारा जवाब

सैफ अली खान पर हमले के वक्त को लेकर करीना पर कई तरह के आरोप सोशल मीडिया पर लगाए गए, इस बात से ट्विंकल खन्ना बेहद नाराज हैं और उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इस तरह की अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 26, 2025 | 02:55 PM

सैफ पर हमले के वक्त नशे में थीं करीना कपूर! आरोपों पर भड़की ट्विंकल खन्ना दिया करारा जवाब

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सैफ अली खान पर हुए हमले के वक्त करीना कपूर कहां थी, इस बात पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। घायल अवस्था में जब सैफ अली खान अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ करीना कपूर नजर क्यों नहीं आई, इस पर भी सवाल उठाया गया। सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों के बीच यह भी क्या कहा गया कि करीना उस वक्त घर पर नहीं थी, या इतना नशे में थी कि वह अस्पताल तक नहीं जा सकी। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों को ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी करके करारा जवाब दिया है।

करीना कपूर के समर्थन में अपनी बात रखने के लिए ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स आफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट का भी सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा, यह रविवार इस बारे में की क्यों बीवी को नंबर वन नहीं माना जाता। सिवाय इसके कि जब दोष लेने की बात हो। एक एक्टर पर हमला होने के बाद बकवास अफवाहें उड़ाई जाती हैं। उनकी पत्नी घर पर नहीं थी या इतना नशे में थी कि हमले के वक्त मदद नहीं कर सकी। लोग पत्नी पर आरोप मढ़ रहे हैं और मजा ले रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भी जिक्र किया और बताया कि जब वह आउट हो जाते हैं तो उनकी पत्नी को ट्रोल किया जाता है।

ये भी पढ़ें- 19 में से एक भी फिंगर प्रिंट नहीं खाया मेल, शरीफुल इस्लाम नहीं है असली हमलावर!

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Special: पहली फिल्म से चमकी किस्मत, 12 साल छोटे एक्टर से किया निकाह, फिर ऐसे टूटी शादी

स्कूल फंक्शन में छाए जेह, परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे करीना-सैफ, यूं कपल ने लुटाया प्यार

‘ऐसे पिता बहुत कम होते हैं’, शर्मिला टैगोर ने जेह-तैमूर संग सैफ के बॉन्ड पर की दिल छू लेने वाली बात

सैफ अली खान पर हमले का जिक्र करते हुए भावुक हुईं सारा, पॉडकास्ट में छलका मां शर्मिला टैगोर का दर्द

ट्विंकल खन्ना के सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उनके साथ सहमति जताई है और उनके समर्थन में नजर आए हैं, जबकि कुछ लोगों ने उनके इस पोस्ट की आलोचना भी की है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सैफ पर हुए हमले के वक्त करीना को लेकर सोशल मीडिया पर जो बहस चली उस मामले में अब ट्विंकल खन्ना करीना कपूर का सपोर्ट करते हुए नजर आई है और इस तरह की अफवाह उड़ाने वालों को वह आइना दिखाते हुए नजर आई हैं। सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात घर में चोरी करने के इरादे से गुजर एक शख्स ने हमला कर दिया था। हमले की रात घायल अवस्था में वह लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी सर्जरी हुई और अब वह सकुशल घर पर वापस लौट गए हैं। आपको बता दें कि उसे वक्त करीना कपूर का घर के बाहर हैरानी वाला एक वीडियो वायरल हुआ था।

Twinkle khanna slams user who said kareena kapoor not helped saif ali khan after attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2025 | 02:55 PM

Topics:  

  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.