Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुम्बाड से लेकर शिप ऑफ थिसियस तक, सोहम शाह की परफॉर्मेंस पर एक नजर 

'शिप ऑफ थिसियस' से 'तुम्बाड' और 'दहाड़' तक - सोहम शाह के जन्मदिन पर देखें उनकी बहुमुखी अभिनय का शानदार सफर, आइए उनके कुछ यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 16, 2024 | 01:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सोहम शाह, जो इंडियन सिनेमा के सबसे बहुमुखी एक्टर्स में से एक हैं, आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आर्ट-हाउस फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस से लेकर मेनस्ट्रीम सिनेमा में शानदार भूमिकाओं तक, सोहम ने हमेशा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आइए, उनके कुछ यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दिखाते हैं।

सोहम शाह ने 2015 से 2023 ताकि कई प्रोजेक्ट्स में शानदार अभिनय का परिचय दिया है। ‘तुम्बाड’ में सोहम ने विनायक राव के किरदार को बहुत अच्छे तरीके से निभाया, जो नैतिक रूप से काफी जटिल था। जिसकी वजह से उन्हें जबदस्त शोहरत मिली है।

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का सॉन्ग लीक, सारा अली खान और वीर पहाड़िया का डांस

सम्बंधित ख़बरें

सभी प्रतिबंध हटे तो… परमाणु डील पर ईरान का बड़ा यू-टर्न, अमेरिका के सामने रखी ये बड़ी शर्त

हवा में चीते की तरह मारी छलांग…लपक लिया नामुमकिन सा कैच, ZIM के खिलाड़ी ने पकड़ा कैच ऑफ द टूर्नामेंट- VIDEO

उधर संसद में हुआ हंगामा…इधर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, छपने से पहले कैसे लीक हो गई जनरल नरवणे की किताब?

यूपी में AI की मदद से खुला हत्या का राज, ब्वॉयफ्रेंड ने दिल्ली में मारा और आगरा में फेंक दी थी लाश

1. शिप ऑफ थिसियस में नवीन (2012)
सोहम शाह को बड़ा ब्रेक आनंद गांधी की फिल्म ‘शिप ऑफ थिसियस’ में मिला, जिसमें उन्होंने एक स्टॉकब्रोकर नवीन का किरदार निभाया, जो नैतिक समस्याओं का सामना कर रहा होता है। उनके सरल लेकिन दमदार एक्टिंग की तारीफ की गई और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार एक्टर के रूप में उनके करियर की शुरुआत हुई।

2. तुम्बाड में विनायक राव  (2018)
‘तुम्बाड’ में सोहम ने विनायक राव के किरदार को बहुत अच्छे तरीके से निभाया, जो नैतिक रूप से काफी जटिल था। इस माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म में उन्होंने लालच, महत्वाकांक्षा और इंसानियत को ऐसे पेश किया गया है कि दर्शकों ने उनकी अभिनय क्षमता की खूब सराहना की। एक एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी मेहनत ने इस फिल्म को खास बना दिया है।

3. दहाड़ में कैलाश परघी (2023)
अमेज़न प्राइम की क्राइम सीरीज़ ‘दहाड़’ में सोहम शाह ने कैलाश परघी नामक एक निराश पुलिसवाले का किरदार निभाया है। उनके किरदार की जो कमजोरी और नाजुकता थी, उसे बहुत कम ही अभिनेता स्क्रीन पर इस तरह से दिखा सकते हैं।

4. महारानी में भीमा भारती (2021-2023)
पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज़ ‘महारानी’ में सोहम शाह ने भीमा भारती का किरदार निभाया, जो एक चालाक राजनेता हैं। उनकी एक्टिंग ने इस किरदार में गहराई और दिलचस्पी जोड़ी है, जो सत्ता संघर्षों से जूझ रहा होता है। इस भूमिका ने सोहम की लंबी कहानी कहने में अपनी वर्सेटलिटी को साबित किया है।

5. तलवार में वेदांत चौधरी (2015)
‘तलवार’ में सपोर्टिंग रोल में सोहम शाह ने वेदांत चौधरी का किरदार निभाया, जो एक रीयल लाइफ मर्डर के मामले की जांच में उलझा हुआ अधिकारी है। उनकी परफॉर्मेंस बहुत सच्चा और सरल थी, जिसे देखने खास था।

Tumbbad to ship of theseus a look at sohum shah performances in films

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 01:58 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.