Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मशहूर गायक अनूप घोषाल का 77 साल की उम्र में निधन, ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ गाने को दी थी आवाज

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Dec 16, 2023 | 11:13 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 1983 की फिल्म ‘मासूम’ के मशहूर गाने ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ को अपनी आवाज देने वाले बंगाली गायक अनूप घोषाल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों की मानें तो गायक अनूप घोषाल को बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य खराब होने से दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 1.40 बजे सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनूप घोषाल लंबे समय से बीमार थे। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। बिगड़ते स्वास्थ्य और ऑर्गन फेलियर होने के कारण गायक की मृत्यु हो गई। गायक के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक प्रखर गायक, घोषाल ने काज़ी नज़रुल इस्लाम, रवीन्द्रनाथ टैगोर और आधुनिक बंगाली गीतों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 15 January: मेष और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें अपनी राशि का हाल

सिद्धांत चतुर्वेदी का बॉलीवुड पर प्रहार: “सिर्फ जुहू-बांद्रा की कहानियों तक सीमित रह गई है हमारी इंडस्ट्री”

‘बॉर्डर’ देखकर ही भारतीय सेना में जाना चाहते थे अहान शेट्टी, बताया क्यों स्टेज पर रो पड़े पिता सुनील शेट्टी

‘कोबरा का लिया आशीर्वाद’, मकर संक्रांति पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दिखा अनोखा अंदाज

एक पार्श्व गायक के रूप में, वह रे के ‘गोपी गाने बाघा बायने’ और ‘हीरक राजार देशे’ से जुड़े थे। तपन सिन्हा जैसे निर्देशकों ने भी अपनी फिल्मों में उनकी आवाज का इस्तेमाल किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनूप घोषाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘बंगाली, हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनूप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती हूं।’ उल्लेखनीय है कि घोषाल ने 2011 के विधानसभा चुनाव में उत्तरपाड़ा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था।

Tujhse naraz nahi zindagi singer anup ghoshal passes away at the age of 77

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2023 | 11:13 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.