अब बिना खरीदे चलाइए इलेक्ट्रिक स्कूटर, सुजुकी की नई सब्सक्रिप्शन सर्विस से EMI का झंझट खत्म
Suzuki Motorcycle India Pvt Ltd ने टू-व्हीलर ग्राहकों के लिए फ्लेक्सिबल रेंटल और सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर दी है। जिससे बिना टू-व्हीलर को खरीदें भी आप इस्तेमाल कर सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Suzuki e-Access (Source. Suzuki)
Suzuki Electric Scooter India: मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Suzuki Motorcycle India Pvt Ltd ने टू-व्हीलर ग्राहकों के लिए फ्लेक्सिबल रेंटल और सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर दी है। इसके लिए कंपनी ने Royal Brothers Rentals के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पहल की शुरुआत कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access से की गई है, जो सुजुकी की मोबिलिटी सब्सक्रिप्शन मार्केट में एंट्री को दर्शाता है।
24 घंटे से 1 साल तक किराए पर स्कूटर
इस नई सुविधा के तहत ग्राहक 24 घंटे से लेकर एक साल तक के लिए सुजुकी ई-एक्सेस को किराए पर ले सकते हैं या सब्सक्रिप्शन मॉडल चुन सकते हैं। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो बिना बड़ी रकम खर्च किए या लोन लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह विकल्प छात्रों, ट्रांसफरेबल जॉब करने वालों और शॉर्ट-टर्म यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अब स्कूटर खरीदने की बजाय जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करना आसान होगा।
इन 7 शहरों में शुरू हुई सर्विस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सर्विस फिलहाल सात शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, जयपुर और गुरुग्राम में शुरू की गई है। इन शहरों में ग्राहक रॉयल ब्रदर्स रेंटल्स के मौजूदा नेटवर्क और प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से स्कूटर बुक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि भविष्य में इस साझेदारी का दायरा बढ़ाया जा सकता है और अन्य मॉडल्स को भी सब्सक्रिप्शन पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक सब्सक्रिप्शन कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
कितनी है Suzuki e-Access की कीमत?
सुजुकी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,88,490 रुपये से शुरू होती है। कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 95 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह 4.1KW की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसमें 160mm ग्राउंड क्लीयरेंस, फ्रंट में डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक और कनेक्टेड फीचर्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
ये भी पढ़े: Ola को लगा झटका, सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर से ग्रीव्स ने मारी बाजी, फरवरी में पलटा पूरा खेल
किन मॉडल्स से है मुकाबला?
बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला Bajaj Chetak 3001, Ather Rizta S, TVS iQube और Vida VX2 Plus जैसे लोकप्रिय मॉडलों से है। सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए सुजुकी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
