शनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी ने बिखेरा जादू, ‘तू या मैं’ की स्क्रीनिंग में उमड़ी बॉलीवुड भीड़
Shanaya Kapoor Adarsh Gourav Film: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अनन्या पांडे, सुहाना खान, आर्यन खान और अर्जुन कपूर सहित कई सितारे पहुंचे।
- Written By: सोनाली झा
शनाया कपूर, अनन्या पांडे लुक और सुहाना खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Tu Ya Main Screening: तू या मैं 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हो रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई, जहां फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारे पहुंचे। फिल्म का निर्देशन बेजॉय नाम्बियार ने किया है, जबकि इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आएंगे।
स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा चर्चा अनन्या पांडे के लुक की रही। अनन्या पांडे ब्लैक पैंट और व्हाइट टीशर्ट में नजर आईं। उनकी टीशर्ट पर लिखा था कि हॉट गर्ल्स रीड। इस कैची लाइन ने पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। अनन्या ने कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं, सुहाना खान भी लग्जरी कार से स्क्रीनिंग में पहुंचीं। थिएटर के बाहर उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और फिर अंदर चली गईं।
स्टार किड्स का जलवा
सुहाना खान के साथ आर्यन खान भी नजर आए। डेनिम जींस और जैकेट में आर्यन का डैशिंग अंदाज देखने को मिला। दोनों स्टार किड्स ने पैपराजी को पोज दिए और इवेंट की रौनक बढ़ाई। स्क्रीनिंग में श्रुति हासन भी रेड आउटफिट में पहुंचीं। उन्होंने पहले शनाया कपूर को गले लगाया और फिर कैमरों के सामने पोज दिए। इसके अलावा श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी नजर आईं। दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं, हालांकि वे पोज देते वक्त थोड़ी हिचकिचाती दिखीं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
इस OTT पर स्ट्रीम होगी नेटफ्लिक्स
इवेंट में अर्जुन कपूर भी ब्लैक आउटफिट में पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए। वहीं फिल्म की स्टार कास्ट आदर्श गौरव और शनाया कपूर ने एक साथ कैमरों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं। फैंस की नजरें खासतौर पर शनाया पर टिकी रहीं। ‘तू या मैं’ एक रोमांटिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें क्षिति जोग, अंश विकास चोपड़ा और पारुल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रही यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर कितना असर छोड़ पाती है।
