कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा फंसी कानूनी पचड़े में, ‘सात समुंदर पार’ गाने पर रोक का मामला दर्ज
Kartik Aaryan Film: कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा रिलीज से पहले कानूनी विवाद में फंस गई है। फिल्म में सात समुंदर पार के इस्तेमाल को लेकर त्रिमूर्ति फिल्म्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
- Written By: सोनाली झा
कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा’ फंसी कानूनी पचड़े में
Kartik Aaryan Tu Meri Main Tera Movie: करण जौहर की प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की मच अवेटेड फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं और ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया। लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म कानूनी विवादों में फंस गई है। विवाद का कारण फिल्म में इस्तेमाल किया गया 1992 का आइकॉनिक गाना ‘सात समुंदर पार’ है।
त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने आरोप लगाया है कि धर्मा प्रोडक्शंस ने उनके गाने का अनऑफिशियल रीमिक्स और ट्यून फिल्म में इस्तेमाल किया है। कंपनी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की भी अपील की है। याचिका में धर्मा प्रोडक्शंस, नमः पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड, म्यूजिक लेबल सारेगामा इंडिया लिमिटेड और रैपर-कंपोजर बादशाह को आरोपी बनाया गया है।
22 दिसंबर को होगी सुनवाई
मामला सिंगल-जज जस्टिस शर्मिला देशमुख के सामने लिस्ट किया गया था और सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि ‘विश्वात्मा’ फिल्म और उसके गानों के सभी कॉपीराइट अधिकार उनके पास हैं। गाने या उसके किसी भी हिस्से का किसी भी सिनेमैटोग्राफिक काम में इस्तेमाल करने का अधिकार केवल उन्हीं के पास है।
सम्बंधित ख़बरें
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
शिकायत में कही गई ये बात
शिकायत में यह भी बताया गया कि सारेगामा की पिछली कंपनी, द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ 1990 में हुए एग्रीमेंट में केवल गाने के मौलिक ऑडियो की रिप्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन तक अधिकार दिए गए थे। इस एग्रीमेंट में गाने को मॉडिफाई, अडैप्ट या रीमिक्स करके नए काम में इस्तेमाल करने का अधिकार शामिल नहीं था।
कब रिलीज होगा फिल्म
अब फिल्म टीम इस मामले का समाधान कोर्ट के जरिए तलाशने की तैयारी कर रही है। जबकि फिल्म के फैंस को कार्तिक आर्यन के नए अंदाज और फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। विवाद के बावजूद ‘तू मेरी मैं तेरा’ की रिलीज डेट पहले तय की गई 31 दिसंबर 2025 से बदलकर अगले साल की शुरुआत में कर दी गई है, ताकि कानूनी अड़चनें दूर की जा सकें। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ अन्य कलाकारों की परफॉर्मेंस और म्यूजिक को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।
