व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में पहुंचीं मल्लिका शेरावत, डोनाल्ड ट्रंप भी आए नजर, फैंस ने किया रिएक्ट

Mallika Sherawat Christmas Dinner: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में शामिल होकर सुर्खियों में आ गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस हाई-प्रोफाइल इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
Mallika Sherawat attended the White House Christmas dinner, where Donald Trump was also spotted
व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में पहुंचीं मल्लिका शेरावत, डोनाल्ड ट्रंप भी आए नजर
Published on: 
Updated on: 

Mallika Sherawat White House: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका व्हाइट हाउस में शामिल होना है। मल्लिका ने हाल ही में अमेरिका के वॉशिंगटन डी.सी. स्थित व्हाइट हाउस में आयोजित क्रिसमस डिनर की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। खास बात यह रही कि इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नजर आए।

मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर व्हाइट हाउस के बाहर और अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। तस्वीरों में वह व्हाइट हाउस के एंट्रेंस के सामने पोज देती दिख रही हैं। इस खास मौके के लिए उन्होंने पिंक ओम्ब्रे स्लिप ड्रेस पहनी थी, जिसे फर जैकेट के साथ स्टाइल किया गया था। उनका एलिगेंट और ग्लैमरस लुक फैंस को खूब पसंद आया।

ऑफिशियल इनविटेशन कार्ड की शेयर

एक्ट्रेस ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप डिनर के दौरान मेहमानों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मल्लिका ने ऑफिशियल इनविटेशन कार्ड की तस्वीर भी शेयर की, जिससे यह साफ हो गया कि उन्हें इस प्रतिष्ठित इवेंट में औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में इनवाइट होना एक बिल्कुल अलग अनुभव है। इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं।

फैंस का रिएक्शन

मल्लिका की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कई फैंस ने उन्हें बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी मौजूदगी की तारीफ की, वहीं कुछ लोग हैरान भी नजर आए। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सवाल किया कि आखिर मल्लिका शेरावत को इतने खास और सीमित गेस्ट लिस्ट वाले इवेंट का इनविटेशन कैसे मिला। एक यूजर ने लिखा कि व्हाइट हाउस तक पहुंचना आसान नहीं होता, वाकई बड़ी बात है। वहीं कुछ ने इसे दिखावा तक बता दिया।

व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर अमेरिका की एक पुरानी और प्रतिष्ठित परंपरा है, जिसे हर साल दिसंबर में राष्ट्रपति और फर्स्ट फैमिली होस्ट करते हैं। इस इवेंट में राजनीति, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है। शानदार सजावट, थीम्ड क्रिसमस ट्री और खास डिनर इसे और भी खास बनाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मल्लिका शेरावत हाल ही में फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com